जानकी बड़ी मठ बनेगा श्रीराम कथा प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र:उत्तर बिहार में स्वयंसेवकों को मिलेगा संस्कार और नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण

जानकी बड़ी मठ बनेगा श्रीराम कथा प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र:उत्तर बिहार में स्वयंसेवकों को मिलेगा संस्कार और नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण

शिवहर के पूरनहिया प्रखंड स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ को उत्तर बिहार में श्रीराम कथा एवं संस्कार शिक्षा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और एकल अभियान के संस्थापक श्याम जी गुप्त ने रविवार को मठ में पूजा-अर्चना के बाद इसकी घोषणा की। श्याम जी गुप्त ने बताया कि पूरनहिया बाजार स्थित इस मठ में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार स्वयंसेवकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को बाद में गांवों में स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र उत्तर बिहार में संस्कार, नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक प्रमुख माध्यम बनेगा। 60 प्रशिक्षण शिविर पहले से संचालित मठ के महंत प्रभु शरण दास और एकल अभियान बिहार प्रभारी तथा विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, अयोध्या और वृंदावन सहित देशभर में 60 प्रशिक्षण शिविर पहले से संचालित हैं। अब जून माह से शिवहर के पूरनहिया में भी स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इस संस्कार साधक प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, योग, ध्यान और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण देना है। यहां 25 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को सत्यनिष्ठा, सेवा भाव, करुणा, बड़ों के प्रति सम्मान और भारतीय परंपराओं की शिक्षा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, योगासन और प्राणायाम के माध्यम से उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ‘हनुमान परिवार’ बनाने का चलेगा अभियान एकल अभियान के मीडिया प्रभारी अगिनेत्र कुमार ने इस पहल को शिवहर जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांव-गांव में ‘हनुमान परिवार’ बनाने का अभियान भी चलाया जाएगा। अगिनेत्र कुमार ने यह भी बताया कि वर्तमान में देशभर में एक लाख एकल विद्यालय संचालित हैं, जिनका लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अशोक उपाध्याय, संजय सिंह, कमलाकांत झा, राकेश सिंह और सुरेश प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिवहर के पूरनहिया प्रखंड स्थित श्री राम जानकी बड़ी मठ को उत्तर बिहार में श्रीराम कथा एवं संस्कार शिक्षा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और एकल अभियान के संस्थापक श्याम जी गुप्त ने रविवार को मठ में पूजा-अर्चना के बाद इसकी घोषणा की। श्याम जी गुप्त ने बताया कि पूरनहिया बाजार स्थित इस मठ में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार स्वयंसेवकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को बाद में गांवों में स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र उत्तर बिहार में संस्कार, नैतिक शिक्षा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का एक प्रमुख माध्यम बनेगा। 60 प्रशिक्षण शिविर पहले से संचालित मठ के महंत प्रभु शरण दास और एकल अभियान बिहार प्रभारी तथा विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक राकेश तिवारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, अयोध्या और वृंदावन सहित देशभर में 60 प्रशिक्षण शिविर पहले से संचालित हैं। अब जून माह से शिवहर के पूरनहिया में भी स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इस संस्कार साधक प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, योग, ध्यान और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण देना है। यहां 25 वर्ष तक के बच्चों और युवाओं को सत्यनिष्ठा, सेवा भाव, करुणा, बड़ों के प्रति सम्मान और भारतीय परंपराओं की शिक्षा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, योगासन और प्राणायाम के माध्यम से उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ‘हनुमान परिवार’ बनाने का चलेगा अभियान एकल अभियान के मीडिया प्रभारी अगिनेत्र कुमार ने इस पहल को शिवहर जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसके तहत गांव-गांव में ‘हनुमान परिवार’ बनाने का अभियान भी चलाया जाएगा। अगिनेत्र कुमार ने यह भी बताया कि वर्तमान में देशभर में एक लाख एकल विद्यालय संचालित हैं, जिनका लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अशोक उपाध्याय, संजय सिंह, कमलाकांत झा, राकेश सिंह और सुरेश प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *