समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी का जनता दरबार:पति को बचाने की गुहार लेकर पहुंची महिला, बोलीं- दुबई जेल में बंद हैं, आप मदद कीजिए

समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी का जनता दरबार:पति को बचाने की गुहार लेकर पहुंची महिला, बोलीं- दुबई जेल में बंद हैं, आप मदद कीजिए

समस्तीपुर में रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। लोजपा(रा.) सांसद शांभवी चौधरी ने सर्किट हाउस में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। दुबई जेल में बंद युवक को रिहा कराने के लिए परिजन गुहार लेकर पहुंचे। साथ ही सिंधिया में डिग्री कॉलेज का भी मुद्दा उठा। मुख्यालय से दूर खोला जा रहा कॉलेज वार्ड पार्षद अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ कन्हैया सिंधिया में डिग्री कॉलेज के गलत जगह चयन का मुद्दा लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की बात कही। जिसके तहत मुख्यालय से दूर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बसुआ में कॉलेज खोला जा रहा है। जो करेह नदी के ढांव में स्थित है। यह सिघिंया मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण खासकर छात्राओं को यहां जाने में काफी दिक्कत होगी। सुरक्षा के ख्याल से भी यह ठीक नहीं है। इस कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू केजी एकेडमी में कर दिया जाए, जहां सरकारी जमीन भी उपलब्ध है। यह इलाका समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में भी आएगा और यहां आवागमन की भी कोई दिक्कत नहीं है। पति को बचाने की लगाई गुहार जनता दरबार में भागीरथपुर नवरंगा कल्याणपुर निवासी रोजी प्रवीण भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनके पति मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक एजेंट तौकीर अनस के चक्कर में फंसकर 2024 में दुबई गए थे। उन्हें अच्छा काम दिलाने भरोसा दिलाया गया था। जाने के बाद वहां मिट्‌टी कटाई के काम में लगा दिया गया। 5-6 महीने तक किसी तरह काम किया। मना करने पर ड्रग सप्लाई के आरोप में अबूधाबी पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। वह फुजिया जेल में बंद हैं। उन्हें जेल से बाहर निकालने में मदद कीजिए। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया इसके अलावा जनता दरबार में कर्पूरी ग्राम से दंपति अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी एआई से उनकी बेटी का फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसको लेकर थाने में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही पीएम आवास, वृद्ध पेंशन, आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर उन्होंने लोगों की बात सुनीं। शिक्षा विभाग से बात करने का मिला आश्वासन लोगों की समस्या सुनने के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने कहा सिंघिया में डिग्री कॉलेज का जगह सही नहीं है। इसक मामले को लेकर वह शिक्षा विभाग के बात करेंगे। जरूरत हुई तो लोकसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। मुख्यालय से दूर कॉलेज खोलने का कोई मतलब नहीं है। इसके साथ दुबई में फंसे समस्तीपुर के युवक की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय से भी बात कर समाधान कराने की बात कही। समस्तीपुर में रविवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। लोजपा(रा.) सांसद शांभवी चौधरी ने सर्किट हाउस में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। दुबई जेल में बंद युवक को रिहा कराने के लिए परिजन गुहार लेकर पहुंचे। साथ ही सिंधिया में डिग्री कॉलेज का भी मुद्दा उठा। मुख्यालय से दूर खोला जा रहा कॉलेज वार्ड पार्षद अभिमन्यु कुमार सिंह उर्फ कन्हैया सिंधिया में डिग्री कॉलेज के गलत जगह चयन का मुद्दा लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की बात कही। जिसके तहत मुख्यालय से दूर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र और खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बसुआ में कॉलेज खोला जा रहा है। जो करेह नदी के ढांव में स्थित है। यह सिघिंया मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण खासकर छात्राओं को यहां जाने में काफी दिक्कत होगी। सुरक्षा के ख्याल से भी यह ठीक नहीं है। इस कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू केजी एकेडमी में कर दिया जाए, जहां सरकारी जमीन भी उपलब्ध है। यह इलाका समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र में भी आएगा और यहां आवागमन की भी कोई दिक्कत नहीं है। पति को बचाने की लगाई गुहार जनता दरबार में भागीरथपुर नवरंगा कल्याणपुर निवासी रोजी प्रवीण भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनके पति मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक एजेंट तौकीर अनस के चक्कर में फंसकर 2024 में दुबई गए थे। उन्हें अच्छा काम दिलाने भरोसा दिलाया गया था। जाने के बाद वहां मिट्‌टी कटाई के काम में लगा दिया गया। 5-6 महीने तक किसी तरह काम किया। मना करने पर ड्रग सप्लाई के आरोप में अबूधाबी पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। वह फुजिया जेल में बंद हैं। उन्हें जेल से बाहर निकालने में मदद कीजिए। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया इसके अलावा जनता दरबार में कर्पूरी ग्राम से दंपति अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी एआई से उनकी बेटी का फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसको लेकर थाने में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही पीएम आवास, वृद्ध पेंशन, आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर उन्होंने लोगों की बात सुनीं। शिक्षा विभाग से बात करने का मिला आश्वासन लोगों की समस्या सुनने के बाद सांसद शांभवी चौधरी ने कहा सिंघिया में डिग्री कॉलेज का जगह सही नहीं है। इसक मामले को लेकर वह शिक्षा विभाग के बात करेंगे। जरूरत हुई तो लोकसभा में भी मुद्दा उठाएंगे। मुख्यालय से दूर कॉलेज खोलने का कोई मतलब नहीं है। इसके साथ दुबई में फंसे समस्तीपुर के युवक की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय से भी बात कर समाधान कराने की बात कही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *