गोरखपुर PAC में स्कूल के समर कैंप का समापन:बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल

गोरखपुर PAC में स्कूल के समर कैंप का समापन:बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल

गोरखपुर के 26वीं वाहिनी PAC स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में रविवार को समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने योग, ताइक्वांडो, आर्ट एंड क्राफ्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में सेनानायक निहारिका शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सेनानायक ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एंड क्राफ्ट मॉडल और चित्रों का अवलोकन किया। बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। योग और ताइक्वांडो प्रदर्शन ने बटोरी तालियां समर कैंप के दौरान सीखी गई गतिविधियों का बच्चों ने मंच पर प्रदर्शन किया। योग के विभिन्न आसनों और ताइक्वांडो की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। इसके साथ ही बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को उत्साह से भर दिया। समारोह में उपसेनानायक अशोक कुमार वर्मा, शिविरपाल मो. कासिम, सहायक शिविरपाल पीसी दयाशंकर यादव, सूबेदार सैन्य सहायक पीसी नागेंद्र गुप्ता, प्रभारी पीएमएस पीसी नवीन पांडेय, स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षक, स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *