पूर्णिया में सड़क किनारे मिली लाश:शरीर पर जख्म के निशान, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; 72 घंटे तक सुरक्षित रखी जाएगी बॉडी

पूर्णिया में सड़क किनारे मिली लाश:शरीर पर जख्म के निशान, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है; 72 घंटे तक सुरक्षित रखी जाएगी बॉडी

पूर्णिया में संदिग्ध हालत में सड़क किनारे एक शख्स का शव मिला है। उम्र 50 साल के करीब है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर जख्म के ताजे निशान है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत के भोकराहा इस्लामपुर से लगे एनएच-107 की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी बॉडी पर पड़ी। लाश 50 साल के अधेड़ की थी। शरीर पर चोट के ताजे जख्म के निशान थे। कपड़े भी फटे थे। लाश मिलने की खबर कुछ ही देर में आसपास के गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिनाख्त में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक तौर पर कमजोर दिखाई दे रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव के शिनाख्त के लिए बॉडी को अगले 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। पूर्णिया में संदिग्ध हालत में सड़क किनारे एक शख्स का शव मिला है। उम्र 50 साल के करीब है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर जख्म के ताजे निशान है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पूरब पंचायत के भोकराहा इस्लामपुर से लगे एनएच-107 की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी बॉडी पर पड़ी। लाश 50 साल के अधेड़ की थी। शरीर पर चोट के ताजे जख्म के निशान थे। कपड़े भी फटे थे। लाश मिलने की खबर कुछ ही देर में आसपास के गांव में फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिनाख्त में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक तौर पर कमजोर दिखाई दे रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव के शिनाख्त के लिए बॉडी को अगले 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *