पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर ने देवदास को लेकर कही ऐसी बात, ये प्यार नहीं, सेल्फ-डिस्ट्रक्शन था!

पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर ने देवदास को लेकर कही ऐसी बात, ये प्यार नहीं, सेल्फ-डिस्ट्रक्शन था!

Pakistani Actor Dananeer Mobeen Calls Devdas Film: पाकिस्तानी एक्ट्रेस दनानीर मोबीन इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं और वजह है उनका बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘देवदास’ को लेकर दिया गया बयान। एक इंटरव्यू के दौरान दनानीर ने फिल्म को “ओवररेटेड क्लासिक और सेल्फ-डिस्ट्रक्शन” बताया और इसकी कहानी पर सवाल उठाए। उनके इस बयान के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

फिल्म को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई

दनानीर से एक चैट शो में पूछा गया कि उन्हें कौन-सी क्लासिक फिल्म जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई लगती है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने ‘देवदास’ का नाम लिया और उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी समझ नहीं आती और ये भी पूछा कि आखिर शराब की लत को ग्लैमराइज क्यों किया जाता है, ये कोई प्यार नहीं है।

इतना ही नहीं, दनानीर ने बातचीत में कहा कि फिल्म में एक शराबी इंसान की कहानी दिखाई गई है और रिश्तों को जिस तरह पेश किया गया, वो उन्हें खास पसंद नहीं आया। हालांकि उन्होंने फिल्म के सेट, कॉस्ट्यूम और भव्यता की तारीफ भी की, लेकिन कहानी को लेकर अपनी असहमति खुलकर जाहिर की। दनानीर का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया और कहा कि फिल्मों को नए नजरिए से देखना जरूरी है। तो वहीं, बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमियों ने दनानीर की आलोचना भी की।

‘देवदास’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय साहित्य

इस पर कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘देवदास’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय साहित्य का अहम हिस्सा है। लोगों ने याद दिलाया कि ये कहानी फेमस राइटर शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 में लिखे गए उपन्यास पर बेस्ड है और कई लोगों ने ये भी कहा कि फिल्म की भावनात्मक गहराई और किरदारों की जटिलता ही उसे क्लासिक बनाती है।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित “देवदास” साल 2002 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। अपने शानदार संगीत, भव्य सेट और दमदार एक्टिंग की वजह से ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। बता दें, दनानीर मोबीन पाकिस्तान की फेमस युवा एक्ट्रेस हैं। उन्हें सोशल मीडिया वायरल वीडियो के बाद पहचान मिली थी और बाद में उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। अब “देवदास” पर दिए गए उनके बयान ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *