इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:DAVV हॉस्टल में स्टूडेंट्स का उत्पात, सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट; दिन के तापमान में गिरावट

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:DAVV हॉस्टल में स्टूडेंट्स का उत्पात, सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट; दिन के तापमान में गिरावट

नमस्कार,
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। 1. DAVV हॉस्टल में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स का उत्पात देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET डिपार्टमेंट के रामानुजनम बी हॉस्टल में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने रविवार अलसुबह जमकर उत्पात मचाया। अर्धनग्न होकर दारू बदनाम कर दी गाने पर डांस किया और हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की। पढ़ें पूरी खबर… 2. छात्रा से दोस्ती कर फोटो-वीडियो किए वायरल गांधी नगर में एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने इंस्टाग्राम यूजर को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3. सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट सेंट्रल जेल में शनिवार को मुलाकात के दौरान कैदियों के बीच विवाद हो गया। जेल नंबर 6 की बैरक में बंद हेमंत यादव और कृष्णपाल सिंह उर्फ डॉन व अन्य कैदियों के बीच यह विवाद जेल की खिड़की पर मुलाकात के समय हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 4. शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 7 लाख की ठगी कनाड़िया थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मानवता नगर निवासी तरुण चौहान मनोरमागंज क्षेत्र में कैफे संचालित करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. 75 से 90% तक झुलसे तीन मरीजों की हालत गंभीर देवास जिले के टोंककला में हुए भीषण पटाखा फैक्टरी हादसे में झुलसे मरीजों का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। यहां बर्न यूनिट में एडमिट तीन मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनके लिए अगले 48 घंटे काफी अहम हैं। इनमें से एक मरीज वेंटिलेटर पर है। पढ़ें पूरी खबर… 6. दिन के तापमान में गिरावट,गर्मी से राहत नहीं पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक जनजीवन पर इसका खास असर देखा जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। पढ़ें पूरी खबर… 7. बुजुर्ग डॉक्टर से चेन लूटकर भाग रहे बदमाश गिरे तिलक नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बुजुर्ग महिला डॉक्टर की सोने की चेन लूटकर भाग रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 8. इंदौर में बढ़ रही सौर ऊर्जा को लेकर जागरूकता इंदौर में स्वच्छता के साथ-साथ सौर ऊर्जा के प्रति भी तेजी से जागरूकता बढ़ रही है। रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव धेनू मार्केट इलाके में पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था को चेक किया। वहीं हाइड पार्क रेजिडेंस सोसाइटी के सोलर मॉडल को शहर के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया। पढ़ें पूरी खबर… 9. इंदौर में 2 करोड़ रुपए का फायर फाइटिंग रोबोट इंदौर में 2 करोड़ रुपए का फायर फाइटिंग रोबोट है, जो आग बुझाने का काम करता है। ये रोबोट रिमोर्ट ऑपरेटेट है। खास बात यह है कि इसमें कैमरा भी लगा है, जिससे वह किस दिशा में जा रहा है, आगे क्या है, यह मॉनिटर पर साफ देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 10. हवा में ही दुश्मन के ड्रोन को निष्क्रिय करेगा नागपाश इंदौर के स्टार्टअप्स ने देश की सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के तीन स्टार्टअप्स ने मिलकर हाईटेक ड्रोन ‘नागपाश’ डेवलप किया है। यह भारतीय रक्षा तकनीक की नई ताकत बनकर उभर रहा है। यह देश का पहला ‘एयर टू एयर जैमिंग सिस्टम’ है, जो हवा में उड़कर दुश्मन के ड्रोन को निशाना बनाता है और उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर हवा में ही गिरा देता है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *