अलीराजपुर में अवैध पटाखों का जखीरा जब्त:देवास हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

अलीराजपुर में अवैध पटाखों का जखीरा जब्त:देवास हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

आलीराजपुर पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। यह कार्रवाई देवास जिले के टोंक कलां में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद शुरू किए गए अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद एसडीओपी अश्वनी कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनू सितोले ने टीम बनाकर मौके पर कार्रवाई की। आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली, जहां नितेश पिता संजय गुप्ता निवासी मौलाना आजाद मार्ग मौजूद मिला। तलाशी के दौरान खाकी रंग के 15 कार्टून और एक सफेद थैली बरामद हुई। कार्टून खोलने पर उनमें फुलझड़ियां, एटम बम, रस्सी बम सहित अलग-अलग प्रकार की आतिशबाजी सामग्री मिली। पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कीमत करीब 1 लाख 18 हजार 180 रुपए बताई गई है। विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज रिहायशी इलाके में बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री रखने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी नितेश गुप्ता के खिलाफ अपराध क्रमांक 215/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *