कुदरा नगर पंचायत में 10 दिन से सफाई ठप:नाराज लोगों ने कार्यालय गेट पर फेंका कचरा, बदबू से लोगों का हाल बेहाल

कुदरा नगर पंचायत में 10 दिन से सफाई ठप:नाराज लोगों ने कार्यालय गेट पर फेंका कचरा, बदबू से लोगों का हाल बेहाल

कुदरा नगर पंचायत में पिछले 10 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़कों और गलियों में कचरे का अंबार लगने से नाराज ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी मात्रा में कूड़ा डंप कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बड़े डस्टबिनों को भी मुख्य द्वार के सामने पलट दिया। कार्यालय के सामने जमा इस कचरे से तीव्र दुर्गंध उठ रही है, जिससे वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों को इस बदबू से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ा डंप करने की तस्वीरें… सफाई न होने का सीधा आरोप वार्ड पार्षदों पर लगाया
इस गंभीर संकट के बीच प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने सफाई न होने का सीधा आरोप वार्ड पार्षदों पर लगाया है। अधिकारियों और पार्षदों के बीच चल रही इस खींचतान और ‘कचरा पॉलिटिक्स’ के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। चारों तरफ फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। कुदरा नगर पंचायत में पिछले 10 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सड़कों और गलियों में कचरे का अंबार लगने से नाराज ग्रामीणों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी मात्रा में कूड़ा डंप कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बड़े डस्टबिनों को भी मुख्य द्वार के सामने पलट दिया। कार्यालय के सामने जमा इस कचरे से तीव्र दुर्गंध उठ रही है, जिससे वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों को इस बदबू से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी अपनी कुछ मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ा डंप करने की तस्वीरें… सफाई न होने का सीधा आरोप वार्ड पार्षदों पर लगाया
इस गंभीर संकट के बीच प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने सफाई न होने का सीधा आरोप वार्ड पार्षदों पर लगाया है। अधिकारियों और पार्षदों के बीच चल रही इस खींचतान और ‘कचरा पॉलिटिक्स’ के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। चारों तरफ फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है, जिससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *