शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कौशल किशोर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जयमंगला गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान हुई। आरोपी पिछले छह साल से फरार था। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कौशल किशोर सिंह जयमंगला गांव निवासी युगल सिंह का पुत्र है। छह साल पहले उसने अपने चचेरे भाई नीतीश कुमार पर भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कौशल किशोर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इस मामले में कोर्ट ने कौशल किशोर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में सिरारी थाना पुलिस ने जयमंगला गांव में छापेमारी कर उसे घर से ही दबोच लिया। आरोपी पकड़े जाने के डर से छिपकर रह रहा था और हाल ही में घर लौटा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। गिरफ्तार आरोपी कौशल किशोर सिंह को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कौशल किशोर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जयमंगला गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान हुई। आरोपी पिछले छह साल से फरार था। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कौशल किशोर सिंह जयमंगला गांव निवासी युगल सिंह का पुत्र है। छह साल पहले उसने अपने चचेरे भाई नीतीश कुमार पर भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कौशल किशोर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
इस मामले में कोर्ट ने कौशल किशोर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर के नेतृत्व में सिरारी थाना पुलिस ने जयमंगला गांव में छापेमारी कर उसे घर से ही दबोच लिया। आरोपी पकड़े जाने के डर से छिपकर रह रहा था और हाल ही में घर लौटा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। गिरफ्तार आरोपी कौशल किशोर सिंह को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।


