किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत:कासगंज के मनोटा गांव में खेत में पानी लगाते समय हादसा

किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत:कासगंज के मनोटा गांव में खेत में पानी लगाते समय हादसा

कासगंज के ब्लॉक कासगंज की न्याय पंचायत कुरामई क्षेत्र के गांव मनोटा में जहरीले कीड़े के काटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली कासगंज क्षेत्र के गांव मनोटा निवासी 49 वर्षीय चंद्रशेखर पुत्र कुंवर सिंह रविवार को अपने मक्का के खेत में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें आशीष 20 वर्ष तथा आशु कुमार 16 वर्ष के हैं। किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *