बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:पोते को पिटता देख बचाने गए थे बुजुर्ग, मां ने आरोपी बेटे पर किया केस

बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:पोते को पिटता देख बचाने गए थे बुजुर्ग, मां ने आरोपी बेटे पर किया केस

मुजफ्फरपुर में बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटा अपने बेटे को डांट-फटकार रहा था। बच्चे की पिटाई भी की थी। दादा को ये सब देखा नहीं गया। बुजुर्ग ने अपने बेटे को कहा कि बच्चे को क्यों मार रहे हो। जिसके बाद आरोपी ने अपना गुस्सा बुजुर्ग पर ही निकाल दिया। लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। ईंट से सिर पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, पर जान नहीं बची। मृतक महेश सहनी (68) हैं। वहीं, आरोपी बेटा मनोज सहनी है। मृतक की पत्नी नगीना देवी के बयान पर आरोपी बेटे मनोज सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां ओपी सनाठी गांव की है। स्कूल जाने के लिए आनाकानी कर रहा था बच्चा परिजन के अनुसार मनोज सहनी का बेटा स्कूल नहीं जा रहा था। वो बहाना बनाकर घर पर ही रखना चा रहा था। आज उसे पढ़ने का मन नहीं था, पर मनोज चाहता था कि उसका बेटा स्कूल जाए। कई बार समझाने के बाद भी बच्चा नहीं मान रहा था। जिसके बाद मनोज गुस्से में आ गया। अपने बेटे की बेहरमी से पिटाई कर लगा। पोते को पिटाई दादा देख नहीं सके और पिता-बेटे के बीच आ गए।
इलाज में देरी के कारण नहीं बची जान मृतक के छोटे बेटे धीरज कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई ने ही पिता की पिटाई की थी। पिता सिर्फ अपने पोते को बचाने गए थे, लेकिन इसी बात पर उन पर हमला कर दिया गया। बांस और ईंट से मारने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समय पर जांच नहीं हो सकी। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है एसकेएमसीएच ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर में बेटे ने पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटा अपने बेटे को डांट-फटकार रहा था। बच्चे की पिटाई भी की थी। दादा को ये सब देखा नहीं गया। बुजुर्ग ने अपने बेटे को कहा कि बच्चे को क्यों मार रहे हो। जिसके बाद आरोपी ने अपना गुस्सा बुजुर्ग पर ही निकाल दिया। लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। ईंट से सिर पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, पर जान नहीं बची। मृतक महेश सहनी (68) हैं। वहीं, आरोपी बेटा मनोज सहनी है। मृतक की पत्नी नगीना देवी के बयान पर आरोपी बेटे मनोज सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के गरहां ओपी सनाठी गांव की है। स्कूल जाने के लिए आनाकानी कर रहा था बच्चा परिजन के अनुसार मनोज सहनी का बेटा स्कूल नहीं जा रहा था। वो बहाना बनाकर घर पर ही रखना चा रहा था। आज उसे पढ़ने का मन नहीं था, पर मनोज चाहता था कि उसका बेटा स्कूल जाए। कई बार समझाने के बाद भी बच्चा नहीं मान रहा था। जिसके बाद मनोज गुस्से में आ गया। अपने बेटे की बेहरमी से पिटाई कर लगा। पोते को पिटाई दादा देख नहीं सके और पिता-बेटे के बीच आ गए।
इलाज में देरी के कारण नहीं बची जान मृतक के छोटे बेटे धीरज कुमार ने बताया कि मेरे बड़े भाई ने ही पिता की पिटाई की थी। पिता सिर्फ अपने पोते को बचाने गए थे, लेकिन इसी बात पर उन पर हमला कर दिया गया। बांस और ईंट से मारने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इलाज के लिए एसकेएमसीएच लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण समय पर जांच नहीं हो सकी। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है एसकेएमसीएच ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *