आजमगढ़ के शहर कोतवाली में बारात में हुए विवाद के बाद बरात के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता संतरा देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले श्रीकेश की शादी थी जिसमें प्राथमिक के बेटे उसके जेठ और देवर के लड़के बारात में शामिल होने गए थे। बारात में जय माल के समय बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के कुछ लोग आए और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया जिसके बाद भी बात समाप्त हो गया। विवाह के बाद मां के लाल के दामाद दुर्गेश ने प्रार्थनी के बेटे को जान से करने और पैर तोड़ने की धमकी दी थी। इसी क्रम में रात्रि लगभग 11:00 बजे दुर्गेश, बांकेलाल, चंद्रशेखर, श्रीकेश, श्रीकांत, मुलायम शाहिद बड़ी संख्या में लोगों ने घर पर आकर मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोटे आई और मौके पर गिर गया। शोर सुनकर जब मेरे देवर के लड़के नीरज और देवर रमेश बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई इसके साथ ही उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ऐसे में इस मामले में दुर्गेश, श्रीकेश, श्रीकांत, मुलायम, चंद्रशेखर बांकेलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता की तहरीर प्रसार कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


