फिरोजाबाद में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:50 से अधिक झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह हुआ स्वागत

फिरोजाबाद में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा:50 से अधिक झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह हुआ स्वागत

फिरोजाबाद में शनिवार रात भगवान परशुराम की ऐतिहासिक शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। एटा रोड स्थित तहसील परिसर से शुरू होकर यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। योगेंद्र उपाध्याय और रमाकांत उपाध्याय ने भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रेमपाल सिंह धनगर और उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। शोभायात्रा सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, जीजीआईसी, कोतवाली और मुख्य बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और आरती उतारी। यात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इनमें भगवान गणेश की झांकी सबसे आगे थी, जिसके पीछे युवा ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। राधा-कृष्ण, पंचमुखी हनुमान, शिव तांडव और भूत-हनुमान की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। आगरा के सुधीर बैंड सहित कई बैंडों ने अपनी मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
पूरे नगर को विद्युत झालरों से सजाया गया था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह मीठे पानी की प्याऊ भी लगाई गई थीं। शोभायात्रा के समापन अवसर पर विप्र समाज के बुजुर्गों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बिना संगठन के कोई भी समाज राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने सम्मान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय, बृजेश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीताराम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रिंकू लवानियां, सुनील गर्ग, मुकेश कौशिक, आरपी शर्मा, योगेश उपाध्याय, नीतेश गौतम, देवांशु उपाध्याय, वृंदावन लाल गुप्ता, तरुण शर्मा, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *