राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो का आज अंतिम दिन, घर खरीदने और रियल एस्टेट निवेश का बड़ा मौका

राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो का आज अंतिम दिन, घर खरीदने और रियल एस्टेट निवेश का बड़ा मौका

जयपुर: राजस्थान पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स की शनिवार को शुरुआत हुई। मालवीय नगर के होटल द ललित में दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और घर खरीदने से लेकर निवेश में रुचि दिखाई। किसी ने फॉर्म हाउस के लिए क्वेरी की तो किसी को डुप्लेक्स पसंद आया। बजट के फ्लैट भी ग्राहकों ने खूब देखे।

बता दें कि यहां ग्राहकों को जगतपुरा-टोंक रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र के प्रोजेक्ट की जानकारी मिल रही है। रविवार को एक्सपो का अंतिम दिन है। सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक आवाजाही रही। ईवेंट मैनेजमेंट आईएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले एक्सपो प्रोपेक्स का शुभारंभ सांसद मंजू शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्राहकों को फायदा होता है। एक ही छत के नीचे सभी विकल्प मिल जाते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से चुनाव कर पाते हैं।

Rajasthan Patrika Property Expo 2026

तेजी से बढ़ रही प्रोजेक्ट की डिमांड

जगतपुरा-टोंक रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र रियल एस्टेट निवेश का नया हॉट-स्पॉट बनकर उभर रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट और टोंक रोड से सीधा जुड़ाव, बड़े शिक्षण संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इन क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है।

क्षेत्र में बढ़ता इन्फ्रा

  • कनेक्टिविटीः एयरपोर्ट और टोंक रोड से सीधा जुड़ाव और मेट्रो विस्तार
  • शिक्षाः बड़े शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय, स्टूडेंट हाउसिंग की बढ़ती मांग
  • स्वास्थ्यः प्रमुख अस्पतालों की मौजूदगी, नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास

अपार संभावनाएं

जगतपुरा, शिवदासपुरा और टोंक रोड पर रियल एस्टेट की अपार संभावनाएं हैं। प्रोपेक्स से क्षेत्र की बढ़ती मांग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की विकास योजनाओं को एक प्रभावशाली मंच मिलता है।
-विनोद गोयल, निदेशक, मंगलम ग्रुप

आयोजन केवल प्रॉपर्टी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शहर के भविष्य के विकास क्षेत्रों को नई पहचान देता है। निवेशकों और होमबायर्स को सही निर्णय लेने का अवसर प्रदान करते हैं और शहर के सुव्यवस्थित विकास को भी प्रोत्साहित करते हैं।
-रामबाबू अग्रवाल, निदेशक, मंगलम ग्रुप

लोगों को मिले बेहतर प्रॉपर्टी विकल्प

होम लोन केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि लोगों के अपने घर के सपने को साकार करने का मजबूत माध्यम बन चुका है। ‘प्रॉपेक्स 2026’ जैसे मंच ग्राहकों को बेहतर प्रॉपर्टी विकल्पों के साथ आसान और भरोसेमंद होम लोन सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाते हैं, जिससे घर खरीदने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक बनती है।
-देबाशीष बक्शी, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख जयपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा

इस बार ‘प्रॉपेक्स 2026’ में राजधानी के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट बाजार की प्रीमियम और योजनाबद्ध परियोजनाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। आधुनिक टाउनशिप, बेहतर कनेक्टिविटी और हाई अप्रिसिएशन संभावनाओं के कारण ऐसे प्रोजेक्ट्स आज निवेशकों और होमबायर्स दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
-संजीत सिंह, डायरेक्टर, मेफियर इन्फ्रा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *