दरभंगा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा आज रविवार को जिला मुख्यालय स्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में होगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईटीआई कैट-2026 परीक्षा 17 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश परीक्षा तिथि को लागू रहेगा। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य से जुड़े व्यक्तियों को मोबाइल फोन, ब्लुटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड, सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एक जगह 5 या उससे अधिक लोग जमा नहीं हो सकते
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा घातक हथियार या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा के दिन सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग और उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।
आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की होगी
बताया गया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश परीक्षा ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों, पुलिस बल, सैन्य बल के कर्मचारियों, प्रशासन की ओर से निर्गत पासधारियों, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस और शादी-विवाह कार्यक्रम में शामिल लोगों पर लागू नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दरभंगा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आईटीआई कैट-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा आज रविवार को जिला मुख्यालय स्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में होगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईटीआई कैट-2026 परीक्षा 17 मई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश परीक्षा तिथि को लागू रहेगा। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य से जुड़े व्यक्तियों को मोबाइल फोन, ब्लुटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड, सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एक जगह 5 या उससे अधिक लोग जमा नहीं हो सकते
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। इसके अलावा घातक हथियार या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षा के दिन सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग और उपयोग पर भी रोक लगाई गई है।
आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की होगी
बताया गया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश परीक्षा ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों, पुलिस बल, सैन्य बल के कर्मचारियों, प्रशासन की ओर से निर्गत पासधारियों, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस और शादी-विवाह कार्यक्रम में शामिल लोगों पर लागू नहीं होगा।
जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।