जालंधर के ते लाम्बा सब-डिवीजन में बिजली कटौती:17 फीडरों की बिजली सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी

जालंधर के ते लाम्बा सब-डिवीजन में बिजली कटौती:17 फीडरों की बिजली सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी

जालंधर के लाम्बा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। 220 केवी सब-स्टेशन बादशाहपुर में जरूरी रखरखाव का काम किया जाना है। इस जनरल मेंटेनेंस के कारण लाम्बा सब-डिवीजन के तहत आने वाले 17 मुख्य 11केवी (11KV) फीडरों की बिजली सुबह 09:00 बजे से लेकर दोपहर 01:00 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस 4 घंटे के शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने बिजली और पानी से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने अपने बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में 220 केवी सब-स्टेशन बादशाहपुर में एक बड़ा मेंटेनेंस यानी रखरखाव का कार्य निर्धारित किया गया है। इस काम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए बिजली विभाग ने कल एक बड़ा शटडाउन लेने का फैसला किया है।
सुबह 9 बजे से 1 बजे तक कटेगा बिजली यह शटडाउन 17 मई 2026, दिन रविवार को लागू होगा। विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिजली की कटौती सुबह 09:00 बजे शुरू हो जाएगी और दोपहर 01:00 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान करीब 4 घंटे तक संबंधित इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।
लाम्बा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जगहों पर असर इस मेंटेनेंस वर्क का सीधा असर लाम्बा सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों, कॉलोनियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने वाला है। विभाग ने उन सभी 11 केवी फीडरों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें इस अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा ताकि तकनीकी कर्मचारी बिना किसी खतरे के ग्रिड और लाइनों की मरम्मत कर सकें।
जिन इलाकों की बिजली कल बंद रहने वाली है, उनमें 11केवी टीवी टावर, 11केवी बीएम-2 , 11केवी चिट्ठी, और कोल्ड स्टोर फीडर शामिल हैं। इन फीडरों से जुड़े रिहायशी और कमर्शियल इलाकों में सुबह से ही लाइट नहीं रहेगी। इसके अलावा, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को कवर करने वाले 11केवी गड्डोवाली ( 11केवी बसंत विहार , 11केवी बारसाला , 11केवी नानकसर और 11केवी उधोपुर फीडर भी पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। कटौती की इस लिस्ट में कुछ अन्य प्रमुख फीडर भी शामिल हैं, जिनमें 11केवी मल्को , 11केवी कांग साबू, 11केवी गिल कॉलोनी , 11केवी खुरला किंगरा , और 11केवी लोहारा फीडर आते हैं। इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी 4 घंटे का पावर कट झेलना होगा। अंत में, 11केवी निज्जरां, 11केवी लाम्बा , और 11केवी बीएम-1 फीडर भी इस शटडाउन के दायरे में आएंगे। बिजली अधिकारियों का कहना है कि यह मरम्मत कार्य बेहद जरूरी है ताकि आने वाले दिनों में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से बचा जा सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *