ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने शुक्रवार को पटियाला में हुए नेशनल ट्रायल्स में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का टिकट हासिल किया। टोक्यो 2020 ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लवलीना ने महिला 75 किग्रा मुक्केबाजी के फाइनल में सनमाचा चानू को 5-0 से मात दी। कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त और एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा। लवलीना पिछले महीने मौका चूक गई थीं
विमेंस के 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में लवलीना ने एकतरफा प्रदर्शन किया। उन्होंने सनामाचा चानू को 5-0 से शिकस्त देकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित की। लवलीना पिछले महीने उलानबटोर में हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थीं, जिसके कारण वे सीधे क्वालिफाई करने का पहला मौका चूक गई थीं। इसके बाद उन्हें इस नेशनल ट्रायल्स के जरिए टीम में वापसी करनी पड़ी। तीन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत चुकी हैं मेडल
लवलिना 2018, 2019 और 2023 में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी। इसके अलावा वे 2022 में एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम
विमेंस: साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), परवीन हुडा (65 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) मेंस: जदुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय मुक्केबाजी टीम
विमेंस: साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मीन लैम्बोरिया (57 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) मेंस: जदुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), आदित्य प्रताप सिंह (65 किग्रा), सुमित कुंडू (70 किग्रा), अंकुश (80 किग्रा), कपिल पोखरिया (90 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा)
लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया:एशियन गेम्स का भी टिकट कटाया, दोनों टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान


