सुपौल में तमंचे पर डांस का वीडियो वायरल:मधुबनी जा रही बारात में हर्ष फायरिंग की चर्चा, लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ गांव से एक युवक का तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना 13 मई 2026 की है, जब गांव से एक बारात मधुबनी जिले के हिरपट्टी जा रही थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक ललमनिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सखुआ गांव निवासी जगदीश प्रसाद साह का बेटा सुशील कुमार बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बारात डोमी साह के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सखुआ गांव से निकली थी। इसी दौरान ललमनिया पंचायत स्थित मुंगराहा पुल के पास भोजपुरी गीत बजने पर युवक तमंचा लहराते हुए डांस करता नजर आया। लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस वीडियो को लेकर इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद नदी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। देर शाम पुलिस टीम युवक के घर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस वीडियो की सत्यता, हथियार की प्रकृति और हर्ष फायरिंग के आरोपों की जांच कर रही है।

निर्मली के सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सखुआ गांव से एक युवक का तमंचा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना 13 मई 2026 की है, जब गांव से एक बारात मधुबनी जिले के हिरपट्टी जा रही थी।

वायरल वीडियो में दिख रहा युवक ललमनिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित सखुआ गांव निवासी जगदीश प्रसाद साह का बेटा सुशील कुमार बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बारात डोमी साह के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सखुआ गांव से निकली थी। इसी दौरान ललमनिया पंचायत स्थित मुंगराहा पुल के पास भोजपुरी गीत बजने पर युवक तमंचा लहराते हुए डांस करता नजर आया। लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग इस वीडियो को लेकर इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद नदी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। देर शाम पुलिस टीम युवक के घर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस वीडियो की सत्यता, हथियार की प्रकृति और हर्ष फायरिंग के आरोपों की जांच कर रही है।

निर्मली के सर्किल इंस्पेक्टर राणा रणविजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *