गैराज संचालक संजीव हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं:भाड़ा विवाद में मर्डर की आशंका, भाई बोला- कहासुनी के बाद ड्राइवर ने धमकी दी थी

गैराज संचालक संजीव हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं:भाड़ा विवाद में मर्डर की आशंका, भाई बोला- कहासुनी के बाद ड्राइवर ने धमकी दी थी

समस्तीपुर में गैराज संचालक संजीव सहनी हत्याकांड में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने संजीव को काफी करीब से 2 गोली सीना और एक पंजरे में मारी थी। मौके पर 2 खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला है। घटना ताजपुर के गांधी चौक के पास की है। मृतक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि आठ दिन पहले संजीव ने एक लग्न में जाने के लिए एक लग्जरी गाड़ी बुक किया था, लेकिन गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ड्राइवर से भाड़ा को लेकर विवाद हुआ था। उसने गैराज पर आकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। संभव है उसी ने हत्या की है। ऐसे मेरे भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। देर शाम तक जाम रहा NH-28 घटना से लोगों के बीच आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने करीब 6 घंटे तक गांधी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मुजफ्फरपुर, बरौनी, पटना जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। परिजन और ग्रामीण 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी और 10 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा-माले से जुड़े लोग भी शामिल थे। वारदात से 5 मिनट पहले गैराज पर पुलिस आई थी स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीव का जिस जगह पर गैराज है, वहां पर अक्सर पुलिस की गश्ती वाहन आकर रुकती है। घटना से ठीक पहले ताजपुर थाना की गश्ती गाड़ी गैराज से हो कर गई थी। बदमाश को इस बात की जानकारी थी, इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब से मारी गोली मृतक के भाई का साला रवि कुमार सहनी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। दुकान के स्टाफ ने बताया एक गैराज पर एक युवक आया था। इस दौरान संजीव सामान रखने अंदर जा रहा था। अचानक उसने फायरिंग कर दी। काफी करीब से गोली मारी गई है। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर जांच चल रही है एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों का बयान लिया गया है। परिजनों ने पुलिस को कुछ इनपुट दिया है। जिस आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भाड़ा विवाद के साथ ही अन्य विंदुओं पर टीम जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। समस्तीपुर में गैराज संचालक संजीव सहनी हत्याकांड में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने संजीव को काफी करीब से 2 गोली सीना और एक पंजरे में मारी थी। मौके पर 2 खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला है। घटना ताजपुर के गांधी चौक के पास की है। मृतक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि आठ दिन पहले संजीव ने एक लग्न में जाने के लिए एक लग्जरी गाड़ी बुक किया था, लेकिन गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ड्राइवर से भाड़ा को लेकर विवाद हुआ था। उसने गैराज पर आकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। संभव है उसी ने हत्या की है। ऐसे मेरे भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी। देर शाम तक जाम रहा NH-28 घटना से लोगों के बीच आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने करीब 6 घंटे तक गांधी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मुजफ्फरपुर, बरौनी, पटना जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। परिजन और ग्रामीण 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी और 10 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा-माले से जुड़े लोग भी शामिल थे। वारदात से 5 मिनट पहले गैराज पर पुलिस आई थी स्थानीय लोगों का कहना है कि संजीव का जिस जगह पर गैराज है, वहां पर अक्सर पुलिस की गश्ती वाहन आकर रुकती है। घटना से ठीक पहले ताजपुर थाना की गश्ती गाड़ी गैराज से हो कर गई थी। बदमाश को इस बात की जानकारी थी, इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब से मारी गोली मृतक के भाई का साला रवि कुमार सहनी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। दुकान के स्टाफ ने बताया एक गैराज पर एक युवक आया था। इस दौरान संजीव सामान रखने अंदर जा रहा था। अचानक उसने फायरिंग कर दी। काफी करीब से गोली मारी गई है। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर जांच चल रही है एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों का बयान लिया गया है। परिजनों ने पुलिस को कुछ इनपुट दिया है। जिस आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भाड़ा विवाद के साथ ही अन्य विंदुओं पर टीम जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *