नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन न करने, लापरवाही बरतने और अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोप हैं। एसपी ने थानाध्यक्ष की अवैध खनन में संलिप्तता की जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले की जांच नवादा के सदर एसडीपीओ-02 को सौंपी गई है, जिन्हें जल्द से जल्द प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। नारदीगंज थाना का प्रभार फिलहाल अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिषेक कुमार को सौंपा गया है। निलंबन से पहले SP ने घटनास्थल का लिया था जायजा निलंबन से पहले, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसपी के साथ गुरुवार शाम नारदीगंज थाना और घटनास्थल का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने थाने में काफी देर तक रुककर घटनास्थल से जुड़े मामलों की गहनता से जांच की थी। एएसआई पर हमले और अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किए गए कैशौरिया के 27 आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। कुल 28 आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 19 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल थे। इनमें से एक आरोपित अस्वस्थ होने के कारण जेल नहीं भेजा जा सका है और उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला नारदीगंज के एएसआई नागेंद्र कुमार पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलने से जुड़ा है। एएसआई नागेंद्र कुमार वर्तमान में पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। 59 आरोपितों को किया गया नामजद एएसआई नागेंद्र कुमार बुधवार शाम अवैध बालू खनन की सूचना पर मधुवन जा रहे थे। इसी दौरान कैशौरिया-पथरा के समीप ट्रैक्टरों को पकड़ने के प्रयास में एक चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इस घटना के संबंध में नारदीगंज थाने में 14 मई को कांड संख्या-158/26 दर्ज किया गया था, जिसमें 59 आरोपितों को नामजद किया गया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष पर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन न करने, लापरवाही बरतने और अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोप हैं। एसपी ने थानाध्यक्ष की अवैध खनन में संलिप्तता की जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले की जांच नवादा के सदर एसडीपीओ-02 को सौंपी गई है, जिन्हें जल्द से जल्द प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। नारदीगंज थाना का प्रभार फिलहाल अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिषेक कुमार को सौंपा गया है। निलंबन से पहले SP ने घटनास्थल का लिया था जायजा निलंबन से पहले, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसपी के साथ गुरुवार शाम नारदीगंज थाना और घटनास्थल का जायजा लिया था। दोनों अधिकारियों ने थाने में काफी देर तक रुककर घटनास्थल से जुड़े मामलों की गहनता से जांच की थी। एएसआई पर हमले और अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किए गए कैशौरिया के 27 आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। कुल 28 आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें 19 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल थे। इनमें से एक आरोपित अस्वस्थ होने के कारण जेल नहीं भेजा जा सका है और उसका इलाज जारी है। यह पूरा मामला नारदीगंज के एएसआई नागेंद्र कुमार पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलने से जुड़ा है। एएसआई नागेंद्र कुमार वर्तमान में पटना के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। 59 आरोपितों को किया गया नामजद एएसआई नागेंद्र कुमार बुधवार शाम अवैध बालू खनन की सूचना पर मधुवन जा रहे थे। इसी दौरान कैशौरिया-पथरा के समीप ट्रैक्टरों को पकड़ने के प्रयास में एक चालक ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इस घटना के संबंध में नारदीगंज थाने में 14 मई को कांड संख्या-158/26 दर्ज किया गया था, जिसमें 59 आरोपितों को नामजद किया गया है।


