सहरसा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कोपरिया वार्ड संख्या-7 निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी अलवेलिया देवी (70) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि गुरुवार सुबह अलवेलिया देवी अपने ममेरे भाई के साथ बाईक पर सवार होकर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान मट्ठा चौक के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्की बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। महिला की हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र भेजा गया, जहां शुक्रवार देर शाम उनकी मौत हो गई। वहीं ममेरे भाई का इलाज जारी है। घटनास्थल पर बाइक की चाबी छोड़कर आरोपी फरार आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया, लेकिन हड़बड़ी में अपनी बाइक की चाबी घटनास्थल पर ही छोड़ गया। परिजनों ने इसकी सूचना सलखुआ थाना पुलिस को दी है। पु लिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सहरसा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कोपरिया वार्ड संख्या-7 निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी अलवेलिया देवी (70) के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि गुरुवार सुबह अलवेलिया देवी अपने ममेरे भाई के साथ बाईक पर सवार होकर बाजार जा रही थीं। इसी दौरान मट्ठा चौक के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्की बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। महिला की हालत लगातार बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र भेजा गया, जहां शुक्रवार देर शाम उनकी मौत हो गई। वहीं ममेरे भाई का इलाज जारी है। घटनास्थल पर बाइक की चाबी छोड़कर आरोपी फरार आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया, लेकिन हड़बड़ी में अपनी बाइक की चाबी घटनास्थल पर ही छोड़ गया। परिजनों ने इसकी सूचना सलखुआ थाना पुलिस को दी है। पु लिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


