प्रतापगढ़ में मां बेल्हा देवी स्थित सई नदी घाट पर एक भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट परिसर की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की। यह स्वच्छता अभियान शक्ति एक पहल फाउंडेशन और सहयोगी संस्था लक्ष्य फॉर डेवलपमेंट द्वारा नगर पालिका के सहयोग से आयोजित किया गया था। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय दीपिका सिंह ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करती रही हैं। दीपिका सिंह गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराती हैं और दवा वितरण का कार्य भी निरंतर करवा रही हैं। उनके इन प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को काफी राहत मिल रही है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीपिका सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वह जिले में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गई हैं। जनहित में लगातार कार्य करना उनकी पहचान बन चुका है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रुचि केसरवानी, नगर उपाध्यक्ष कामिनी सिंह, समाजसेवी अनूप मिश्रा और प्रेम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


