गुरदासपुर में पुलिस ने आज (16 मई को) सुबह 7 बजे PCS अधिकारी SDM अनुप्रीत कौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के गबन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है। जानकारों के अनुसार, अनुप्रीत कौर रंधावा के खिलाफ कुल 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। मामले की तफ्तीश अभी जारी है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…


