नाथद्वारा में शनिवार सुबह केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंदिर मंडल ने किया सम्मान प्रभु के दर्शनों के बाद मंदिर परंपरा अनुसार मंदिर मंडल की ओर से केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया गया। मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उन्हें उपरना और रजाई ओढ़ाकर सम्मानित किया और श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांड्या सहित कई मंदिर अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ और तहसीलदार सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं से की मुलाकात दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री नाथद्वारा के मोती महल पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वे आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।


