मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की उत्तर प्रदेश में ट्रक ड्राइवर से हुए विवाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना मुरादाबाद-संभल रोड के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पंचर की दुकान चलाने वाले युवक की मजदूरी मांगने को लेकर ट्रक ड्राइवर से कहासुनी हो गई, जिसके बाद से उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 500 मजदूरी मांगने पर हुआ विवाद मृतक के परिजन के अनुसार में युवक सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान चलाता था। काम करने के बाद पैसे मांगने को लेकर ट्रक चालक से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर दुकानदार पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले किया। पांच साल से चला रहा था पंचर की दुकान मृतक की पहचान 28 वर्षीय इस्तेखार आलम उर्फ सोनल के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का निवासी था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से डींगरपुर में सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।और उसके साथ में उसके गांव के कुछ लोग रहते थे। देर रात को शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम यूपी में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात युवक का शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि तीन वर्ष पहले ही इस्तेखार की शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध पड़ी हुई है। इसी माह की बकरीद में घर आने की थी तैयारी मृतक के चाचा मोहम्मद नबी ने बताया कि इस्तेखार परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और बकरीद में घर आने की तैयारी कर रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह जिंदा नहीं, बल्कि उसकी लाश गांव पहुंचेगी। परिजनों ने कहा कि मेहनत की मजदूरी मांगने की उसे इतनी बड़ी सजा मिली है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की उत्तर प्रदेश में ट्रक ड्राइवर से हुए विवाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना मुरादाबाद-संभल रोड के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पंचर की दुकान चलाने वाले युवक की मजदूरी मांगने को लेकर ट्रक ड्राइवर से कहासुनी हो गई, जिसके बाद से उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 500 मजदूरी मांगने पर हुआ विवाद मृतक के परिजन के अनुसार में युवक सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान चलाता था। काम करने के बाद पैसे मांगने को लेकर ट्रक चालक से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर दुकानदार पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले किया। पांच साल से चला रहा था पंचर की दुकान मृतक की पहचान 28 वर्षीय इस्तेखार आलम उर्फ सोनल के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का निवासी था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से डींगरपुर में सड़क किनारे टायर पंचर की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।और उसके साथ में उसके गांव के कुछ लोग रहते थे। देर रात को शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम यूपी में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर रात युवक का शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि तीन वर्ष पहले ही इस्तेखार की शादी हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध पड़ी हुई है। इसी माह की बकरीद में घर आने की थी तैयारी मृतक के चाचा मोहम्मद नबी ने बताया कि इस्तेखार परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और बकरीद में घर आने की तैयारी कर रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह जिंदा नहीं, बल्कि उसकी लाश गांव पहुंचेगी। परिजनों ने कहा कि मेहनत की मजदूरी मांगने की उसे इतनी बड़ी सजा मिली है।


