दरभंगा में भाकपा-माले का 3 दिवसीय राज्य सम्मेलन:पार्टी के महासचिव ‎दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे, महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे

दरभंगा में भाकपा-माले का 3 दिवसीय राज्य सम्मेलन:पार्टी के महासचिव ‎दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे, महागठबंधन के नेता भी शामिल होंगे

दरभंगा में आज से भाकपा-माले का 12वां ‎राज्य सम्मेलन होगा। ‎लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में‎ आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन‎ को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर‎ के अलग-अलग हिस्सों को लाल झंडों ‎और बैनरों से सजाया गया है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए ‎बिहार के अलग-अलग जिलों से‎ प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया‎है। ‎सम्मेलन की शुरुआत बाबा नागार्जुन की प्रतिमा पर‎माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद‎ डॉ. भीमराव अंबेडकर, भोगेंद्र झा,‎भगत सिंह, अब्दुल हमीद, कर्पूरी ‎ठाकुर और डॉ. राममनोहर लोहिया‎ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया‎ जाएगा। भाकपा-माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा और बैद्यनाथ ‎यादव ने बताया कि सम्मेलन का‎ खुला सत्र प्रेक्षागृह ‎में होगा। इसे पार्टी के महासचिव ‎दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे। ‎
महागठबंधन के नेता होंगे शामिल खुले सत्र में राजद प्रदेश अध्यक्ष मगनी लाल मंडल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, आईआईपी के अध्यक्ष आईपी गुप्ता, सीपीआई के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय तथा सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी भी शामिल होंगे। नेताओं ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एमएलसी शशि यादव, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, केंद्रीय कमिटी सदस्य प्रकाश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता दरभंगा में कैंप कर तैयारी में जुटे हुए हैं। दरभंगा में आज से भाकपा-माले का 12वां ‎राज्य सम्मेलन होगा। ‎लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में‎ आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन‎ को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर‎ के अलग-अलग हिस्सों को लाल झंडों ‎और बैनरों से सजाया गया है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए ‎बिहार के अलग-अलग जिलों से‎ प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया‎है। ‎सम्मेलन की शुरुआत बाबा नागार्जुन की प्रतिमा पर‎माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद‎ डॉ. भीमराव अंबेडकर, भोगेंद्र झा,‎भगत सिंह, अब्दुल हमीद, कर्पूरी ‎ठाकुर और डॉ. राममनोहर लोहिया‎ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया‎ जाएगा। भाकपा-माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा और बैद्यनाथ ‎यादव ने बताया कि सम्मेलन का‎ खुला सत्र प्रेक्षागृह ‎में होगा। इसे पार्टी के महासचिव ‎दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे। ‎
महागठबंधन के नेता होंगे शामिल खुले सत्र में राजद प्रदेश अध्यक्ष मगनी लाल मंडल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद, आईआईपी के अध्यक्ष आईपी गुप्ता, सीपीआई के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय तथा सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी भी शामिल होंगे। नेताओं ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एमएलसी शशि यादव, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, केंद्रीय कमिटी सदस्य प्रकाश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता दरभंगा में कैंप कर तैयारी में जुटे हुए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *