भागलपुर के लोहिया पुल पर जल्द ही सफाई और एक्सपेंशन ज्वाइंट के मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया जाएगा। पुल पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल पर कई जगहों पर अस्थायी दुकानें, ठेले और अन्य अतिक्रमण के कारण सफाई एवं तकनीकी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में पुल के एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत और रखरखाव कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए पहले अतिक्रमण हटाना जरूरी है। विभाग ने 18 मई तक पुल को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की है। मेंटेनेंस को लेकर विशेष अभियान कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे बिहार में पुलों की सफाई और एक्सपेंशन ज्वॉइंट के मेंटेनेंस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भागलपुर के महत्वपूर्ण लोहिया पुल पर भी मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। एक्सपेंशन ज्वॉइंट सड़क और पुल की संरचना के लिए बेहद अहम होते हैं। हजारों लोगों की आवाजाही होती है क्षतिग्रस्त होने से पुल की सतह पर कंपन और दरार की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका रहती है। हालांकि लोहिया पुल का स्थायी रखरखाव पुल निर्माण निगम के जिम्मे है, लेकिन वर्तमान में पथ निर्माण विभाग अपने स्तर से अभियान चलाकर सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य कराने में जुटा है। विभाग का उद्देश्य पुल को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है ताकि रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रह सके। भागलपुर के लोहिया पुल पर जल्द ही सफाई और एक्सपेंशन ज्वाइंट के मेंटेनेंस का कार्य शुरू किया जाएगा। पुल पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल पर कई जगहों पर अस्थायी दुकानें, ठेले और अन्य अतिक्रमण के कारण सफाई एवं तकनीकी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में पुल के एक्सपेंशन ज्वॉइंट की मरम्मत और रखरखाव कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए पहले अतिक्रमण हटाना जरूरी है। विभाग ने 18 मई तक पुल को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की है। मेंटेनेंस को लेकर विशेष अभियान कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे बिहार में पुलों की सफाई और एक्सपेंशन ज्वॉइंट के मेंटेनेंस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भागलपुर के महत्वपूर्ण लोहिया पुल पर भी मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। एक्सपेंशन ज्वॉइंट सड़क और पुल की संरचना के लिए बेहद अहम होते हैं। हजारों लोगों की आवाजाही होती है क्षतिग्रस्त होने से पुल की सतह पर कंपन और दरार की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका रहती है। हालांकि लोहिया पुल का स्थायी रखरखाव पुल निर्माण निगम के जिम्मे है, लेकिन वर्तमान में पथ निर्माण विभाग अपने स्तर से अभियान चलाकर सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य कराने में जुटा है। विभाग का उद्देश्य पुल को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है ताकि रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रह सके।


