इंदिरा सेतु पर क्रेन का डीजल खत्म:बिलासपुर में एक घंटे तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

इंदिरा सेतु पर क्रेन का डीजल खत्म:बिलासपुर में एक घंटे तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर में इंदिरा सेतु पर एक क्रेन का डीजल खत्म होने से लंबा जाम लग गया। यह घटना शाम करीब 7:00 बजे हुई, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। रोड डिवाइड करने के लिए लगाए गए स्टॉपर और बैरिकेड्स के बीच से रास्ता बनाकर वाहनों को निकालना शुरू किया गया। इस प्रयास के बावजूद, इंदिरा सेतु पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, नेहरू चौक से इंदिरा सेतु तक सड़क संकरी होने के कारण अक्सर जाम लगता है। इसी समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सड़क को विभाजित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, क्रेन का मालिक एक नई क्रेन खरीदकर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका डीजल खत्म हो गया। पुलिस ने बताया कि क्रेन मालिक की लापरवाही के कारण ही इंदिरा सेतु पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *