मिर्जापुर में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन:युवाओं ने समाज को बांटने के बयान पर जताया आक्रोश

मिर्जापुर में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का पुतला दहन:युवाओं ने समाज को बांटने के बयान पर जताया आक्रोश

मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान के विरोध में शुक्रवार शाम युवाओं ने प्रदर्शन किया। नगर के घंटाघर चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाटी का बयान समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने का काम करते हैं। छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी ने इस दौरान कहा कि देश और समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। युवाओं ने ऐसे बयानों की निंदा करते हुए समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में शामिल श्रेयश पांडेय ने कहा कि जो लोग संविधान और लोकतंत्र की बात करते हैं। वहीं सत्ता की राजनीति के लिए समाज में विभाजनकारी बयानबाजी कर रहे हैं। युवाओं ने आरोप लगाया कि संविधान का हवाला देने वाले ही उसकी मर्यादाओं और मूल भावनाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी की और सपा प्रवक्ता के बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की। इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। इस प्रदर्शन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी और श्रेयस पाण्डेय सहित प्रिंस पाण्डेय, शिवम त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी, उदय मिश्रा, हर्ष देव पाण्डेय, प्रियांशु विश्वकर्मा, देव तिवारी और अन्य युवा उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *