हरियाणा के नारनौल में गोपाल गोशाला के एक कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। मूल रूप से बिहार का रहने वाला करीब 26 वर्षीय प्रवेश कुमार गोपाल गोशाला में कार्यरत था। वह गोशाला प्रांगण में बने कमरों में ही अपने परिवार के साथ रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी के अलावा उसकी सास भी रहती थी। मृत गाय को मिट्टी देकर आया था शुक्रवार को सुबह वह गायों को चारा आदि डालने के बाद दोपहर को एक मृत गाय को मिट्टी देकर आया था। जिसके बाद वह खाना खाने के बाद गोशाला में ही एक कमरे में आराम करने के लिए चला गया। कर्मचारी ने कमरे में लटका देखा दोपहर करीब ढाई बजे गोशाला का ही एक अन्य कर्मी अंदर गया तो उसको वह पंखें पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगाए हुए दिखाई दिया। इस पर उसने इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों व गोपाल गोशाला के प्रधान व अन्य को दी। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया अस्पताल गोशाला के कर्मचारियों ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जिसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हरियाणा के नारनौल में गोपाल गोशाला के एक कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। मूल रूप से बिहार का रहने वाला करीब 26 वर्षीय प्रवेश कुमार गोपाल गोशाला में कार्यरत था। वह गोशाला प्रांगण में बने कमरों में ही अपने परिवार के साथ रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी के अलावा उसकी सास भी रहती थी। मृत गाय को मिट्टी देकर आया था शुक्रवार को सुबह वह गायों को चारा आदि डालने के बाद दोपहर को एक मृत गाय को मिट्टी देकर आया था। जिसके बाद वह खाना खाने के बाद गोशाला में ही एक कमरे में आराम करने के लिए चला गया। कर्मचारी ने कमरे में लटका देखा दोपहर करीब ढाई बजे गोशाला का ही एक अन्य कर्मी अंदर गया तो उसको वह पंखें पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगाए हुए दिखाई दिया। इस पर उसने इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों व गोपाल गोशाला के प्रधान व अन्य को दी। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया अस्पताल गोशाला के कर्मचारियों ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। जिसके बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।


