CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा लागू नई व्यवस्था के तहत कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड की परीक्षा 15 मई से शुरू हो गई है। इसके तहत पहले दिन गणित विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वाराणसी की सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि जनपद में 14 केंद्रों पर कुल 6,622 परीक्षार्थी इसमें शामिल हो रहे हैं। बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 15 से शुरू होकर यह परीक्षा 21 मई तक चलेगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद दसवीं के फाइनल रिजल्ट जून में आने की संभावना है। इसके बाद ही छात्रों को फाइनल मार्क्सशीट जारी की जाएगी। इस बार से परीक्षा में किया गया बदलाव दरअसल, CBSE ने 10वींं पहली बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किए थे। रिजल्ट के बाद डिजिलॉकर पर उनकी अंकतालिका जारी की गई थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि यह फाइनल रिजल्ट नहीं है। दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह बताया कि, इस बार से CBSE ने दो बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लागू किया है। दूसरी बार बोर्ड व्यवस्था के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का एक जिसे और अवसर दिया गया है। इस परीक्षा में उन्हीं छात्र छात्राओं को बैठने का मौका दिया गया है जो पहली बोर्ड परीक्षा के आधार पर गणित, साइंस, सोशल साइंस व भाषाओं में से किन्हीं तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहते हैं।


