पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की सियासत में दिखने लगा है। सीएम सम्राट चौधरी आज यानी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो सीएम हाउस से 50 मीटर की दूरी तय सचिवालय तक पैदल गए। उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से सचिवालय पैदल चले। उन्होंने लगभग 1 KM की दूरी तय की। अधिकारी-कर्मचारी भी बिना गाड़ी के पहुंचे सीएम की पहल के बाद आज शुक्रवार को सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के आसपास आम दिनों की तुलना में सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखी, जबकि कई अधिकारी खुद वाहन चलाकर या पैदल दफ्तर पहुंचते दिखाई दिए।
CM बोले-प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू हो गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के सीएम 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए। मंत्री ने ट्रेन से की यात्रा पीएम के ईंधन बचाने के संदेश पर पहल करते हुए बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार गुरुवार को गयाजी की यात्रा ट्रेन से की। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के बिहार दौरे के दौरान उनकी सिक्योरिटी में एक CRPF और दूसरी बिहार पुलिस की गाड़ी होगी। इसको लेकर नित्यानंद के दफ्तर से बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी गई है। इसके साथ ही नित्यानंद राय ने समर्थकों से अपील की है कि, स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ियों की संख्या सीमित ही रखें। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की सियासत में दिखने लगा है। सीएम सम्राट चौधरी आज यानी शुक्रवार को नो व्हीकल डे मना रहे हैं। वो सीएम हाउस से 50 मीटर की दूरी तय सचिवालय तक पैदल गए। उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से सचिवालय पैदल चले। उन्होंने लगभग 1 KM की दूरी तय की। अधिकारी-कर्मचारी भी बिना गाड़ी के पहुंचे सीएम की पहल के बाद आज शुक्रवार को सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया। सचिवालय कर्मी साइकिल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दफ्तर आए। सचिवालय परिसर के आसपास आम दिनों की तुलना में सरकारी वाहनों की संख्या कम दिखी, जबकि कई अधिकारी खुद वाहन चलाकर या पैदल दफ्तर पहुंचते दिखाई दिए।
CM बोले-प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू हो गुरुवार को पटना से दरभंगा जाने के सीएम 3 गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।इससे पहले उनके कारकेड में 19 गाड़ियां होती थीं। दरभंगा के कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की थी कि, लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाए। मंत्री और जनप्रतिनिधि अपनी गाड़ियों को कम करें। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे रखा जाए। मंत्री ने ट्रेन से की यात्रा पीएम के ईंधन बचाने के संदेश पर पहल करते हुए बिहार सरकार के खान-भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार गुरुवार को गयाजी की यात्रा ट्रेन से की। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के बिहार दौरे के दौरान उनकी सिक्योरिटी में एक CRPF और दूसरी बिहार पुलिस की गाड़ी होगी। इसको लेकर नित्यानंद के दफ्तर से बिहार सरकार को चिट्ठी लिखी गई है। इसके साथ ही नित्यानंद राय ने समर्थकों से अपील की है कि, स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ियों की संख्या सीमित ही रखें।


