गयाजी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक 10 फीट तक हवा में उछलकर बीच सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सुदामा कुमार(25) के तौर पर हुई है। सुबह वॉक पर निकला था। सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सिर, शरीर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट है। हालत नाजुक बनी है। घटना नादरागंज मोहल्ले की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रशासन से स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की है। पहचान के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी थानाध्यक्ष के अनुसार, घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी ड्राइवर तक जल्द पहुंचा जा सके। दोषी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गयाजी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक 10 फीट तक हवा में उछलकर बीच सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान सुदामा कुमार(25) के तौर पर हुई है। सुबह वॉक पर निकला था। सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सिर, शरीर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट है। हालत नाजुक बनी है। घटना नादरागंज मोहल्ले की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रशासन से स्पीड पर लगाम लगाने की मांग की है। पहचान के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी थानाध्यक्ष के अनुसार, घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपी ड्राइवर तक जल्द पहुंचा जा सके। दोषी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


