मुंबई इंडियंस ने आखिरी 3 ओवर में तबाही मचा IPL में रचा इतिहास, हासिल किया सबसे बड़ा टारगेट

मुंबई इंडियंस ने आखिरी 3 ओवर में तबाही मचा IPL में रचा इतिहास, हासिल किया सबसे बड़ा टारगेट

PBKS vs MI: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 58वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पीबीकेएस 200 के विशाल स्‍कोर का बचाव भी नहीं कर सकी। जबकि आखिरी तीन ओवर में मुकाबला उसके पक्ष में था, जब एमआई को जीत के लिए 50 रन की दरकार थी, लेकिन मुंबई के बल्‍लेबाजों ने 54 रन बनाते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में ये पहली बार है, जब किसी टीम ने अंतिम तीन ओवर में इतना बड़ा लक्ष्‍य सफलतापूर्वक हासिल किया है।

आखिरी 3 ओवरों में एमआई ने सफलतापूर्वक चेज किए ये टारगेट

आखिरी तीन ओवर में मुंबई इंडियंस सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में उसने आखिरी तीन ओवर में 49 रन का लक्ष्‍य 2017 में मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में हासिल किया था और उसके बाद 2021 में चेन्‍नई के खिलाफ दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में 48 रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया था।

एक ही विरोधी के खिलाफ कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्‍यादा जीत (IPL)

8 गौतम गंभीर vs पंजाब किंग्‍स (2014-17)
8 रोहित शर्मा vs केकेआर (2015-18)
7 MS धोनी vs डीसी (2012-15)
7 डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्‍स (2015-20)
7 श्रेयस अय्यर vs MI (2022-26) – यह सिलसिला धर्मशाला में टूट गया

टी20 में 200+ चेज में सबसे ज्‍यादा हार

10 पंजाब किंग्स
8 वेस्ट इंडीज
7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
6 चेन्नई सुपर किंग्स

अब पंजाब किंग्‍स के लिए हर मुकाबला करो या मरो वाला

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्‍स ने शुरुआती सात में से छह जीत और बेनतीजा मैच के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। लेकिन, उसके बाद पीबीकेएस की गाड़ी पटरी से ऐसी उतरी की चढ़ने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम अब 13 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंटस टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है। लेकिन, अब यहां से उसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्‍योंकि उसके लिए यहां से हर एक मुकाबला करो या मरो वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *