बांका में गुरुवार की शाम बदुआ नदी के पुराने गड्ढे से महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजीखरवा गांव की है। मृत महिला की पहचान बिजीखरवा गांव निवासी गुड्डू यादव की पत्नी चंचला देवी(22) और उनके बेटे अभिराज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल घटना के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार है। दरअसल, गांव के कुछ लोग बदुआ नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान नदी में बने पुराने गड्ढे में महिला और बच्चे का शव पानी में उपलाता दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराई गई। विवाद के बाद घर से निकली थी बच्चे के साथ ग्रामीणों के अनुसार महिला के घर में पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात घर में विवाद होने के बाद महिला अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी। इसके बाद गुरुवार शाम दोनों का शव बरामद हुआ। घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के ससुर चीगड़ यादव, सास सुमन देवी, पति गुड्डू यादव, देवर दीपक यादव, गुलाबी उर्फ गुल्ली यादव समेत अन्य सदस्य घर पर नहीं मिले। पति और देवर कोलकाता में करता है मजदूरी ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति गुड्डू यादव और देवर दीपक यादव कोलकाता में मजदूरी का काम करते हैं। दीपक यादव दो-तीन दिन पहले ही गांव लौटा था।लोग घरेलू विवाद में घटना होने की आशंका जता रहे हैं। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बांका में गुरुवार की शाम बदुआ नदी के पुराने गड्ढे से महिला और उसके डेढ़ साल के मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ है। घटना बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजीखरवा गांव की है। मृत महिला की पहचान बिजीखरवा गांव निवासी गुड्डू यादव की पत्नी चंचला देवी(22) और उनके बेटे अभिराज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया। घरेलू विवाद में आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल घटना के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष वाले घर छोड़कर फरार है। दरअसल, गांव के कुछ लोग बदुआ नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान नदी में बने पुराने गड्ढे में महिला और बच्चे का शव पानी में उपलाता दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराई गई। विवाद के बाद घर से निकली थी बच्चे के साथ ग्रामीणों के अनुसार महिला के घर में पिछले कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात घर में विवाद होने के बाद महिला अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी। इसके बाद गुरुवार शाम दोनों का शव बरामद हुआ। घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के ससुर चीगड़ यादव, सास सुमन देवी, पति गुड्डू यादव, देवर दीपक यादव, गुलाबी उर्फ गुल्ली यादव समेत अन्य सदस्य घर पर नहीं मिले। पति और देवर कोलकाता में करता है मजदूरी ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति गुड्डू यादव और देवर दीपक यादव कोलकाता में मजदूरी का काम करते हैं। दीपक यादव दो-तीन दिन पहले ही गांव लौटा था।लोग घरेलू विवाद में घटना होने की आशंका जता रहे हैं। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


