Rajasthan Promotions: हजारों शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, पदोन्नति का मिलेगा तोहफा, विभाग ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Promotions: हजारों शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, पदोन्नति का मिलेगा तोहफा, विभाग ने जारी किया कैलेंडर

Good News For Rajasthan Teachers: राजस्थान में शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर आखिरकार बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने राज्यभर में अध्यापक पद की 1 अप्रेल 2022 की स्थिति के अनुसार वरिष्ठता सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विस्तृत कैलेंडर जारी करते हुए जिला और संभाग स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके और शिक्षकों को समय पर लाभ मिल सके।

शिक्षकों के लिए यह आदेश राहत

शिक्षा विभाग के इस फैसले को आगामी नियमित डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की दिशा में सबसे अहम और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आदेश से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्मिक विभाग के निर्देशों के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथियों के भीतर अस्थाई और स्थाई वरिष्ठता सूचियों का प्रकाशन पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे नियमित डीपीसी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और शिक्षकों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।

20 मई से जारी होगी सूची

शिक्षा विभाग के इस फैसले को आगामी नियमित डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) की दिशा में सबसे अहम और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। इस आदेश से लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हजारों शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्मिक विभाग के निर्देशों के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘निर्धारित तिथियों के भीतर अस्थाई और स्थाई वरिष्ठता सूचियों का प्रकाशन पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए, जिससे नियमित डीपीसी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो।’

1997 से पहले की वरिष्ठता सूची भी मांगी

निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं कि 1 अप्रेल 1997 से पूर्व की वरिष्ठता सूचियां तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि लंबित मामलों का समय पर निस्तारण किया जा सके। इस बीच राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रयोगशाला सहायकों को वरिष्ठ अध्यापक (ग्रेड सेकंड) पदोन्नति की वरिष्ठता और पात्रता सूची में शामिल करने की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाई है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *