मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने 22 दिन बाद गुरुवार को शिवहर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अंकित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद नाबालिग लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा था। न्यायालय में लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़की के पिता ने 20 अप्रैल को हथौड़ी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने दो दिन तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित पिता ने पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए थे। प्राथमिकी में मुकेश राम और अंकित कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शिवहर जिले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नाबालिग लड़की को आरोपी के घर से बरामद किया गया और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने 22 दिन बाद गुरुवार को शिवहर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अंकित कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बरामद नाबालिग लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा था। न्यायालय में लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़की के पिता ने 20 अप्रैल को हथौड़ी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने दो दिन तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित पिता ने पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए थे। प्राथमिकी में मुकेश राम और अंकित कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शिवहर जिले में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नाबालिग लड़की को आरोपी के घर से बरामद किया गया और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।


