किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अत्यधिक दूरी से उपस्थिति दर्ज करने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में 07 शिक्षकों और शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 14 मई को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ शिक्षकों द्वारा 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। पोर्टल के आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक और शिक्षिकाएं किशनगंज जिले से बाहर रहते हुए अपनी ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ बना रहे थे। दो दिनों के भीतर मांगा जवाब इस प्रकार की गतिविधि को विभागीय नियमों के विरुद्ध बताते हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे फर्जीवाड़ा, अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक करार दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पोठिया के विद्यालय अध्यापक सहादत हुसैन अंसारी; म०वि० भोगडाबर, ठाकुरगंज के विशिष्ट शिक्षक मो० नाहिद रजा; उ०म०वि० डांगीबस्ती, ठाकुरगंज की विद्यालय अध्यापिका सोनम राय; न०प्रा०वि० गिधिन गोला पासवान टोला, ठाकुरगंज के विशिष्ट शिक्षक प्रवीण कुमार; उ०म०वि० दुराघाटी, ठाकुरगंज के प्रधानाध्यापक महबूब आलम; उच्च माध्यमिक विद्यालय बरचौंदी, ठाकुरगंज के विद्यालय अध्यापक लोकेश कुमार; और म०वि० बनगामा, बहादुरगंज, जिला-किशनगंज के प्रखंड शिक्षक असगर बेलाल शामिल हैं। शिक्षकों-शिक्षिकाओं को पत्र जारी कर निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय आरोप पत्र गठित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अत्यधिक दूरी से उपस्थिति दर्ज करने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में 07 शिक्षकों और शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 14 मई को ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ शिक्षकों द्वारा 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। पोर्टल के आंकड़ों से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित शिक्षक और शिक्षिकाएं किशनगंज जिले से बाहर रहते हुए अपनी ‘मार्क ऑन ड्यूटी’ बना रहे थे। दो दिनों के भीतर मांगा जवाब इस प्रकार की गतिविधि को विभागीय नियमों के विरुद्ध बताते हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे फर्जीवाड़ा, अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही का द्योतक करार दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी संबंधित शिक्षकों को दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पोठिया के विद्यालय अध्यापक सहादत हुसैन अंसारी; म०वि० भोगडाबर, ठाकुरगंज के विशिष्ट शिक्षक मो० नाहिद रजा; उ०म०वि० डांगीबस्ती, ठाकुरगंज की विद्यालय अध्यापिका सोनम राय; न०प्रा०वि० गिधिन गोला पासवान टोला, ठाकुरगंज के विशिष्ट शिक्षक प्रवीण कुमार; उ०म०वि० दुराघाटी, ठाकुरगंज के प्रधानाध्यापक महबूब आलम; उच्च माध्यमिक विद्यालय बरचौंदी, ठाकुरगंज के विद्यालय अध्यापक लोकेश कुमार; और म०वि० बनगामा, बहादुरगंज, जिला-किशनगंज के प्रखंड शिक्षक असगर बेलाल शामिल हैं। शिक्षकों-शिक्षिकाओं को पत्र जारी कर निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय आरोप पत्र गठित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


