भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई 16 और 17 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत यह शिविर पटुआहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगा। इसमें जिले के लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक और वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा जानकारी दी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, सत्रों की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशिक्षण वर्ग को कुल 12 सत्रों में विभाजित किया गया दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग को कुल 12 सत्रों में विभाजित किया गया है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। पहले दिन, 16 मई को उद्घाटन सत्र के बाद मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ‘कार्यपद्धति’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मंत्री और छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ‘संगठन और सरकार के समन्वय’ पर अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य स्वदेश यादव, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू तथा संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के गुर सिखाएंगे दूसरे दिन, 17 मई को सोशल मीडिया, बूथ सशक्तिकरण और वैचारिक मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशांत गोप, पूर्व मंत्री आलोक झा, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खण्डेलिया कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के गुर सिखाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के संबोधन से होगा। वे ‘कार्यकर्ता विकास, आचरण और अपेक्षाएँ’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह शिविर आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई 16 और 17 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत यह शिविर पटुआहा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगा। इसमें जिले के लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक और वैचारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष साजन शर्मा जानकारी दी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, सत्रों की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशिक्षण वर्ग को कुल 12 सत्रों में विभाजित किया गया दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग को कुल 12 सत्रों में विभाजित किया गया है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, पूर्व मंत्री और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया संचालन और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। पहले दिन, 16 मई को उद्घाटन सत्र के बाद मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ‘कार्यपद्धति’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पूर्व मंत्री और छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ‘संगठन और सरकार के समन्वय’ पर अपने विचार रखेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, पिछड़ा आयोग सदस्य स्वदेश यादव, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू तथा संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के गुर सिखाएंगे दूसरे दिन, 17 मई को सोशल मीडिया, बूथ सशक्तिकरण और वैचारिक मुद्दों पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशांत गोप, पूर्व मंत्री आलोक झा, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खण्डेलिया कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार के गुर सिखाएंगे। प्रशिक्षण वर्ग का समापन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के संबोधन से होगा। वे ‘कार्यकर्ता विकास, आचरण और अपेक्षाएँ’ विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह शिविर आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


