बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:NDA को झटका- MLC चुनाव में RJD की जीत, चलती बस में गैंगरेप, 6 जिलों में ब्लैक आउट

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:NDA को झटका- MLC चुनाव में RJD की जीत, चलती बस में गैंगरेप, 6 जिलों में ब्लैक आउट

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- NEET पेपर लीक मामले में RJD महासचिव गिरफ्तार NEET पेपर लीक के बाद एग्जाम कैंसिल कर दिया है। जांच सीबीआई को दी गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस मामले में सरगना और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 02- पटना समेत 6 जिलों में शाम 7 बजे ब्लैक आउट पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी। शाम 7 बजे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट होगा। पूरी खबर पढ़ें 03- तेजस्वी यादव ने किया आत्मसमर्पण, कोर्ट ने दी जमानत कोरोना काल में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आज पटना के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में तेजस्वी ने आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। अदालत ने तेजस्वी यादव को जमानत दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें 04- इलेक्ट्रिक कार पर महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 में संशोधन को मंजूरी दी गई। सरकार के मुताबिक योजना के तहत महिलाओं के इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 12 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें 05- दिल्ली में बिहार की चलती बस में महिला से गैंगरेप दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड हुआ है, जहां एक चलती स्लीपर बस में महिला से दो घंटे दरिंदगी हुई। फिर सड़क पर फेंक कर भाग गए। जिस प्राइवेट बस में वारदात हुई वो बिहार की है। जो दिल्ली से बिहार के रूट पर चलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद उसे सुनसान इलाके में फेंककर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 06- 3 गाड़ियों के काफिले से एयरपोर्ट पहुंचे सीएम सम्राट देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में भी दिखने लगा है। सम्राट चौधरी ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। आज वो पटना से दरभंगा जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 07- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप पूर्णिया में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की कटिहार की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब वो वहां पहुंची तो उसने अपने 2 दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की और लड़के की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 08- MLC उपचुनाव में RJD उम्मीदवार ने दर्ज की जीता भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत हुई है। जेडीयू प्रत्याशी को लगभग 354 वोटों से पराजित किया है। 13 टेबल पर 2 राउंड में वोटों की गिनती हुई है। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई। राजद की जीत के बाद समर्थक में जश्न का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें 09- दूल्हा बदलने पर बवाल, 5 बारातियों को बनाया बंधक दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब तय दूल्हे की जगह किसी अन्य युवक को लेकर बारात पहुंच गई। लड़की पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी रुकवा दी और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 10- 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट सुपौल और पूर्णिया समेत 19 जिलों में कल यानी शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत 19 जिलों में मौसम साफ रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- NEET पेपर लीक मामले में RJD महासचिव गिरफ्तार NEET पेपर लीक के बाद एग्जाम कैंसिल कर दिया है। जांच सीबीआई को दी गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर दिल्ली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह NEET अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इस मामले में सरगना और एक डॉक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 02- पटना समेत 6 जिलों में शाम 7 बजे ब्लैक आउट पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी। शाम 7 बजे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट होगा। पूरी खबर पढ़ें 03- तेजस्वी यादव ने किया आत्मसमर्पण, कोर्ट ने दी जमानत कोरोना काल में कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आज पटना के एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में तेजस्वी ने आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। अदालत ने तेजस्वी यादव को जमानत दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें 04- इलेक्ट्रिक कार पर महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 में संशोधन को मंजूरी दी गई। सरकार के मुताबिक योजना के तहत महिलाओं के इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 12 हजार रुपए मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें 05- दिल्ली में बिहार की चलती बस में महिला से गैंगरेप दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड हुआ है, जहां एक चलती स्लीपर बस में महिला से दो घंटे दरिंदगी हुई। फिर सड़क पर फेंक कर भाग गए। जिस प्राइवेट बस में वारदात हुई वो बिहार की है। जो दिल्ली से बिहार के रूट पर चलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद उसे सुनसान इलाके में फेंककर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 06- 3 गाड़ियों के काफिले से एयरपोर्ट पहुंचे सीएम सम्राट देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब बिहार की राजनीति में भी दिखने लगा है। सम्राट चौधरी ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। आज वो पटना से दरभंगा जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 07- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप पूर्णिया में एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की कटिहार की रहने वाली है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जब वो वहां पहुंची तो उसने अपने 2 दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की और लड़के की पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 08- MLC उपचुनाव में RJD उम्मीदवार ने दर्ज की जीता भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत हुई है। जेडीयू प्रत्याशी को लगभग 354 वोटों से पराजित किया है। 13 टेबल पर 2 राउंड में वोटों की गिनती हुई है। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई। राजद की जीत के बाद समर्थक में जश्न का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें 09- दूल्हा बदलने पर बवाल, 5 बारातियों को बनाया बंधक दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब तय दूल्हे की जगह किसी अन्य युवक को लेकर बारात पहुंच गई। लड़की पक्ष ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी रुकवा दी और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 10- 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट सुपौल और पूर्णिया समेत 19 जिलों में कल यानी शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पटना समेत 19 जिलों में मौसम साफ रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *