सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा गुरुवार सुबह साइकिल से समाहरणालय पहुंचे। उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद उन्होंने यह पहल की। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने और साइकिल या पैदल चलने की अपील की थी। एक सरकारी अधिकारी के तौर पर उन्होंने इस अपील का पालन करते हुए गुरुवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे सुबह करीब 10 बजे श्री झा साइकिल से सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। बैठकों के बाद वे साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे। उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी पहल से ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाने की अपील नगर आयुक्त ने बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे महीने या सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। नगर आयुक्त की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है। सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा गुरुवार सुबह साइकिल से समाहरणालय पहुंचे। उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद उन्होंने यह पहल की। नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ‘नो व्हीकल डे’ मनाने और साइकिल या पैदल चलने की अपील की थी। एक सरकारी अधिकारी के तौर पर उन्होंने इस अपील का पालन करते हुए गुरुवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे सुबह करीब 10 बजे श्री झा साइकिल से सहरसा कलेक्ट्रेट पहुंचे और विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। बैठकों के बाद वे साइकिल से ही नगर निगम कार्यालय लौटे। उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी पहल से ईंधन की बचत होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनाने की अपील नगर आयुक्त ने बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल चलने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे महीने या सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। नगर आयुक्त की इस पहल की शहर में सराहना हो रही है।


