सीएम तो बन गए लेकिन पिता के फर्ज से चूके थलापति विजय? बेटे जेसन संजय के फिल्मी डेब्यू को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

सीएम तो बन गए लेकिन पिता के फर्ज से चूके थलापति विजय? बेटे जेसन संजय के फिल्मी डेब्यू को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Thalapathy Vijay Family Controversy: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता से नेता बने विजय ने हाल ही में राजनीति की दुनिया में नई शुरुआत की, लेकिन उनके शपथ ग्रहण समारोह में परिवार की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए। जहां मंच पर उनके माता-पिता नजर आए, वहीं पत्नी और बच्चे इस खास मौके से दूर दिखाई दिए। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विजय और उनके परिवार के रिश्तों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

शपथ ग्रहण में परिवार की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा (Thalapathy Vijay Family Controversy)

राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले विजय के लिए ये दिन बेहद खास माना जा रहा था। उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि पूरा परिवार इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। समारोह में विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा मौजूद रहे, जबकि पत्नी संगीता और दोनों बच्चे नजर नहीं आए।

तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

इस दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल पूछने लगे कि आखिर विजय का परिवार उनसे दूर क्यों दिखाई दे रहा है।

बेटे जेसन संजय ने चुनी अलग राह

विजय के बेटे जेसन संजय अब फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभिनय के बजाय निर्देशन का रास्ता चुना है। बचपन में फिल्मों में छोटी झलक दिखाने वाले जेसन अब अपनी पहली फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर हुई। खबरें सामने आईं कि जेसन ने अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने नाम से पिता के नाम का अक्षर हटाकर मां के नाम से जुड़ा अक्षर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

विजय ने बेटे के करियर से बनाई दूरी?

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि बड़े सितारे अपने बच्चों को लॉन्च करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। लेकिन विजय के मामले में तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई देती है। कहा जा रहा है कि उन्होंने बेटे जेसन के करियर में ज्यादा दखल नहीं दिया।

दिलचस्प बात यह है कि जेसन को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मौका दिलाने में उनके नाना की अहम भूमिका बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन की पहली फिल्म को बड़ा बैनर दिलाने में उनके ननिहाल का प्रभाव काम आया। बताया जाता है कि लंदन में रहने वाले उनके नाना का फिल्म इंडस्ट्री के बड़े लोगों से गहरा संबंध है। उनके डेब्यू में विजय का कोई हाथ नहीं है।

लंदन में बीता जेसन का बचपन

जेसन संजय की परवरिश ज्यादातर लंदन में हुई, जहां उनकी मां का परिवार रहता है। यही वजह रही कि उनका जुड़ाव अपने ननिहाल से ज्यादा मजबूत माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी जेसन अक्सर अपनी मां और ननिहाल के करीब नजर आते हैं।

वहीं दूसरी ओर विजय अपने राजनीतिक करियर और फिल्मों में लगातार व्यस्त रहे। फैंस का मानना है कि यही दूरी धीरे-धीरे रिश्तों में खामोशी का कारण बन गई।

पहली फिल्म ‘सिग्मा’ को लेकर चर्चा में जेसन

जेसन संजय अब अपनी डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म सिग्मा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सुदीप किशन अहम भूमिका निभा रहे हैं। इंडस्ट्री के लोग जेसन को नए दौर का प्रतिभाशाली निर्देशक मान रहे हैं।

हालांकि विजय के परिवार को लेकर उठ रहे सवाल लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पर्दे पर आदर्श परिवार की कहानियां दिखाने वाले थलापति की निजी जिंदगी में आई यह दूरी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *