पिता बोले- हमारी बच्ची से रेप हुआ, फिर हत्या हुई:पोस्टमॉर्टम में प्राइवेट पार्ट में मिले खून, तीन उंगलियां कटी मिली; फेफड़े की 4 हड्‌डी भी टूटी

पिता बोले- हमारी बच्ची से रेप हुआ, फिर हत्या हुई:पोस्टमॉर्टम में प्राइवेट पार्ट में मिले खून, तीन उंगलियां कटी मिली; फेफड़े की 4 हड्‌डी भी टूटी

मुजफ्फरपुर में 2 दिन से लापता बहनों की लाश बुधवार को ईंट भट्ठे के पास मिली थी। मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी जांच चल रही है। लेकिन परिवार वालों का दावा है कि बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की उम्र 7 और 12 साल है। 12 साल की बच्ची के पिता का कहना है कि मेरी बेटी के साथ गंदा काम किया गया, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रेप करने वाले को डर था कि बच्ची घर पर जाकर सब कुछ बता देगी। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक 11 तारीख को ही दोनों बच्चियां लापता हुईं थीं, हत्या उस दिन ही की गई है। जिस किशोरी उम्र 12 साल बताई जा रही है, उसके प्राइवेट पार्ट में खून मिला है। रेप की आशंका पर वेजाइनल स्वाब को सुरक्षित रखा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक पहले गला दबाया गया फिर गला रेत कर मार दिया गया। किशोरी के बाएं हाथ की 3 उंगुलियां भी काट दी गई हैं। जबड़ा भी निकला था। सीने पर किसी भारी चीज से हमला हुआ है। फेफड़े की चार हडि्डयां टूटी हैं। चिकित्सकों ने खून से सने कपड़े पुलिस को हैंडओवर कर दिए हैं। दोनों बच्चियां मीनापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई थीं और शव रामपुर हरि थाना क्षेत्र से बरामद हुए। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पुलिस की थ्योरी जानिए बच्चियों के परिवार वालों का कहना है कि, रेप के बाद हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स भी रेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं पुलिस की थ्योरी अलग है। पुलिस का कहना है कि जहां दोनों बच्चियों की लाश मिली है। उस इलाके के 13 CCTV को खंगाला गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में बच्चियां उस रास्ते पर जाते दिख रही हैं जहां आगे एक गड्ढा है। वो दोनों पानी भरे गड्ढे में गिर जाती हैं। ‎पुलिस का कहना है कि गड्ढा करीब 5 फीट‎ गहरा था और सोमवार को उसमें काफी पानी‎ भरा हुआ था। आशंका है कि दोनों बच्चियां‎ उसी में डूब गईं। बड़ी बच्ची के शव पर मिले‎ गहरे जख्म को लेकर पुलिस का कहना है कि‎ पानी में डूबने के बाद लाश पानी के स्तह पर आ गई होगी। इस दौरान किसी जानवर के नोंचने से ऐसे निशान ‎बने होंगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आ पाएगी। अब मृत बच्ची की मां का आरोप जानिए मृत बच्ची(12) की मां का कहना है, ’मेरी बेटी 5वीं क्लास में पढ़ती थी। हमारा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। 11 मई को मेरी बेटी अपनी चचेरी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दिन गांव में शादी भी थी। दोनों का शादी वाले घर के आस-पास आना-जाना भी लगा था। इसी दौरान उसे कोई उठा ले गया और मारकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। मेरी बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। उसके शरीर चोट के निशान हैं। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हमें जान के बदला जान चाहिए। जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।’ जहां लाश मिली वहां हमलोगों ने खोजबीन की थी वहीं दूसरी बच्ची(7) के पिता ने बताया कि, ‘जब बच्ची लापता हुईं तो हमलोगों ने दोनों की काफी खोजबीन की थी। जहां लाशें मिली वहां भी देखा था, पर दोनों नहीं मिली थीं। बाद में दोनों की लाशें वहीं मिलीं। किसी ने हत्या के बाद फेंक दिया है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है कि किसी पर आरोप लगा सके।’ मुजफ्फरपुर में 2 दिन से लापता बहनों की लाश बुधवार को ईंट भट्ठे के पास मिली थी। मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी जांच चल रही है। लेकिन परिवार वालों का दावा है कि बच्चियों के साथ रेप करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतकों की उम्र 7 और 12 साल है। 12 साल की बच्ची के पिता का कहना है कि मेरी बेटी के साथ गंदा काम किया गया, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रेप करने वाले को डर था कि बच्ची घर पर जाकर सब कुछ बता देगी। वहीं, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स के मुताबिक 11 तारीख को ही दोनों बच्चियां लापता हुईं थीं, हत्या उस दिन ही की गई है। जिस किशोरी उम्र 12 साल बताई जा रही है, उसके प्राइवेट पार्ट में खून मिला है। रेप की आशंका पर वेजाइनल स्वाब को सुरक्षित रखा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक पहले गला दबाया गया फिर गला रेत कर मार दिया गया। किशोरी के बाएं हाथ की 3 उंगुलियां भी काट दी गई हैं। जबड़ा भी निकला था। सीने पर किसी भारी चीज से हमला हुआ है। फेफड़े की चार हडि्डयां टूटी हैं। चिकित्सकों ने खून से सने कपड़े पुलिस को हैंडओवर कर दिए हैं। दोनों बच्चियां मीनापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई थीं और शव रामपुर हरि थाना क्षेत्र से बरामद हुए। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पुलिस की थ्योरी जानिए बच्चियों के परिवार वालों का कहना है कि, रेप के बाद हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर्स भी रेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं पुलिस की थ्योरी अलग है। पुलिस का कहना है कि जहां दोनों बच्चियों की लाश मिली है। उस इलाके के 13 CCTV को खंगाला गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में बच्चियां उस रास्ते पर जाते दिख रही हैं जहां आगे एक गड्ढा है। वो दोनों पानी भरे गड्ढे में गिर जाती हैं। ‎पुलिस का कहना है कि गड्ढा करीब 5 फीट‎ गहरा था और सोमवार को उसमें काफी पानी‎ भरा हुआ था। आशंका है कि दोनों बच्चियां‎ उसी में डूब गईं। बड़ी बच्ची के शव पर मिले‎ गहरे जख्म को लेकर पुलिस का कहना है कि‎ पानी में डूबने के बाद लाश पानी के स्तह पर आ गई होगी। इस दौरान किसी जानवर के नोंचने से ऐसे निशान ‎बने होंगे। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आ पाएगी। अब मृत बच्ची की मां का आरोप जानिए मृत बच्ची(12) की मां का कहना है, ’मेरी बेटी 5वीं क्लास में पढ़ती थी। हमारा गांव में किसी से कोई विवाद नहीं था। 11 मई को मेरी बेटी अपनी चचेरी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दिन गांव में शादी भी थी। दोनों का शादी वाले घर के आस-पास आना-जाना भी लगा था। इसी दौरान उसे कोई उठा ले गया और मारकर ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया। मेरी बेटी को बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया है। बच्ची के दांत तक तोड़े गए हैं। उसके शरीर चोट के निशान हैं। लापता होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। हमें जान के बदला जान चाहिए। जिसने भी ये किया है उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।’ जहां लाश मिली वहां हमलोगों ने खोजबीन की थी वहीं दूसरी बच्ची(7) के पिता ने बताया कि, ‘जब बच्ची लापता हुईं तो हमलोगों ने दोनों की काफी खोजबीन की थी। जहां लाशें मिली वहां भी देखा था, पर दोनों नहीं मिली थीं। बाद में दोनों की लाशें वहीं मिलीं। किसी ने हत्या के बाद फेंक दिया है। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है कि किसी पर आरोप लगा सके।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *