बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक:15 वीं मीटिंग में 29 मुद्दों पर हुई चर्चा,3 महीने में आया 4 करोड़ 90 लाख का चढ़ावा

बांके बिहारी हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक:15 वीं मीटिंग में 29 मुद्दों पर हुई चर्चा,3 महीने में आया 4 करोड़ 90 लाख का चढ़ावा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की 15 वीं बैठक बुधवार देर शाम लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित कार्यालय पर हुई। हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायधीश और कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में 29 प्वाइंट रखे गए। जिसमें कमेटी के सभी सदस्यों ने दो घंटे तक मंथन किया। गोलकों में आया करीब 5 करोड़ रुपए दान बैठक में बांके बिहारी मंदिर में रखी गोलोकों को खोलने के बाद कितनी राशि आई इस पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 3 महीने में गोलोकों में से 4 करोड़ 90 लाख रुपए से ज्यादा रकम आई है। इसके अलावा बांके बिहारी मंदिर में बन रहे फूल बंगला से अभी तक 40 दिन में 80 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। पहले फूल बंगला बनाने के लिए 15 हजार रुपए मंदिर ऑफिस में जमा करने होते थे वहीं अब यह राशि एक लाख रुपए कर दी गई है। पीले रंग की शर्ट पहनेंगे निजी सुरक्षा गार्ड बांके बिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षा एजेंसी राजस्थान सिक्यूरिटी कंपनी के गार्डों की ड्रेस काली होने पर चर्चा की गई। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि इनकी शर्ट पीले रंग की रखी जाए, काला रंग मंदिर परिसर में अच्छा नहीं लगता है। कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया इससे अलग पहचान मिलेगी और अच्छे से काम कर पाएंगे। इस सिक्यूरिटी कंपनी को 2 महीने आगे तक बढ़ाया जा रहा है। पुलिस कर्मी बन रहे पंडा कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया कि एक शिकायत मिल रही है कि कुछ पुलिस कर्मी कुप्रबंधन फैला रहे हैं,कुछ पुलिस कर्मी पंडा बनकर यात्रियों को मंदिर ला रहे हैं। इसके लिए एसपी सिटी राजीव कुमार को निर्देशित किया है कि वह बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात ऐसे पुलिस कर्मियों की लिस्ट बनाकर दें जो 5 साल से यहां तैनात हैं। उन्होंने एक दरोगा का नाम न बताते हुए कहा वह काफी समय से यहां हैं और मनमानी कर रहे हैं। इस तरह के पुलिस कर्मियों की चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी। विदेशी भक्तों ने भी किया दान बांके बिहारी मंदिर की खुली गोलकों में विदेशी भक्तों द्वारा किया गया दान भी मिला। गोलकों में से 10 डॉलर इंग्लैंड के, 1100 नेपाली मुद्रा,USA के 333 डॉलर,115 कनाडा की मुद्रा के अलावा UAE की 600 से ज्यादा मुद्रा मिली। गोलकों में मिली विदेशी धनराशि को बैंकों में जमा कर दिया गया है। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कमेटी बनने के बाद मंदिर में आने वाले दान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया कि बैठक में बांके बिहारी मंदिर के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटाने के अलावा इनकम टैक्स रिफंड पर भी चर्चा हुई। 2013 से बांके बिहारी मंदिर का आयकर विभाग पर रिफंड बकाया था। जिसमें से ढाई करोड़ रुपए वह रिफंड करेंगे इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपए ब्याज भी मिलेगी । वहीं बाकी ढाई करोड़ रुपए को एडजस्ट किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में खाद्य अधिकारियों को मंदिर के आसपास बिकने वाले जहरीले पेड़ा पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *