ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो राकेश बेदी बोले- ‘चालान मत काट देना’, वायरल वीडियो

ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो राकेश बेदी बोले- ‘चालान मत काट देना’, वायरल वीडियो

Rakesh Bedi jokes with traffic police: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राकेश बेदी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म की रिलीज की वजह से नहीं, बल्कि एक ऐसे मजेदार और इमोशनल कर देने वाले वीडियो की वजह से, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ड्यूटी पर मुस्तैद उन अधिकारियों के चेहरे पर दिखीं खुशी

आमतौर पर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना एक बोरिंग और थका देने वाला अनुभव होता है, लेकिन राकेश बेदी के लिए हाल ही में यही सिग्नल एक यादगार और दिल छू लेने वाले मोमेंट में बदल गया। दरअसल, हुआ यूं कि जब राकेश की गाड़ी एक ट्रैफिक चेकपॉइंट पर रुकी, तो वहां तैनात पुलिस अधिकारियों की नजर उन पर पड़ी और वे तुरंत पहचान गए। फिर जो हुआ, वो किसी के लिए भी मुस्कुराने की वजह भी बन सकता है।

बता दें, ड्यूटी पर मुस्तैद उन अधिकारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसमें वे धुरंधर में राकेश की दमदार परफॉर्मेंस के कायल थे और इस अचानक मुलाकात ने उन्हें बेहद खुश कर दिया। एक अधिकारी ने झट से आगे बढ़कर हाथ मिलाया और बोले, “ये दमदार पिक्चर है धुरंधर!” उन्होंने बताया कि उन्होंने ये फिल्म थिएटर में देखी थी और इसका हर पल उन्हें याद है। तो दूसरे अधिकारी भी पीछे नहीं रहे, वे भी बातचीत में शामिल हो गए और राकेश जी के साथ सेल्फी खिंचवाने का मौका नहीं छोड़ा।

राकेश बेदी ने भी इस माहौल का पूरा मजा लिया

इतना ही नहीं, राकेश बेदी ने भी इस माहौल का पूरा मजा लिया और अपनी ट्रेडमार्क मजाकिया अंदाज में उन्होंने सबको हंसाते हुए कहा, “अभी मेरी गाड़ी का चालान मत काट देना!” बस यही एक जुमला काफी था,इसके बाद वहां आसपास खड़े सभी लोग ठहाके लगाने लगे। यही है राकेश बेदी का असली जादू, वे किसी भी माहौल को पल भर में खुशनुमा बना देते हैं।

ये ही नहीं, अभी रूकिएं इस मुलाकात की एक और खास बात ये रही कि वहां मौजूद अधिकारियों को पता ही नहीं था कि पूरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। इस वजह से ये वीडियो और भी ज्यादा असली और दिल से निकला हुआ लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *