उमरिया में एसडीएम का पुरानी शराब दुकान पर छापा:31 लीटर शराब और 12 लीटर बीयर जब्त, पिलाने के साक्ष्य मिले

उमरिया में एसडीएम का पुरानी शराब दुकान पर छापा:31 लीटर शराब और 12 लीटर बीयर जब्त, पिलाने के साक्ष्य मिले

उमरिया जिला मुख्यालय में बुधवार को एसडीएम अंबिकेश सिंह ने नगर पालिका के पास स्थित एक पुरानी शराब दुकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त की गई। जिला प्रशासन को लगातार इस स्थान पर अवैध रूप से शराब बेचने और लोगों को बैठाकर शराब पिलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसडीएम ने दोपहर में टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान लगभग 31 लीटर अवैध शराब और 12 लीटर बीयर बरामद की गई। निरीक्षण में खाली शराब की बोतलें और शराब पिलाने से संबंधित अन्य साक्ष्य भी मिले हैं, जो अवैध गतिविधियों की पुष्टि करते हैं। एसडीएम अंबिकेश सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने मामले में पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *