डीबीए सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारी 15 मई को लेंगे शपथ:तैयारियां पूरी, तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में होगा समारोह

डीबीए सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारी 15 मई को लेंगे शपथ:तैयारियां पूरी, तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में होगा समारोह

सोनभद्र के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए), सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को होगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर सिंह एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष/सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पांचू राम मौर्य एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष/सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश), सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और आशुतोष सिन्हा एडवोकेट (सदस्य स्नातक क्षेत्र वाराणसी) शामिल होंगे।
समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीबीए भवन में एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्वागत समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार यादव एडवोकेट को दी गई है, जबकि मंच व्यवस्था और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट और प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को सौंपी गई है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में जिले के समस्त अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस बैठक में पवन कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, रियाज खान, चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, संतोष यादव, सुरेश कुशवाहा, द्वारकानाथ नागर, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, स्वरा भास्कर, आशुतोष देव पांडेय, रामगुल्ली यादव, सुदेश कुमार, दशरथ यादव, राकेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, रोशन और विनीता सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *