मंदसौर में शिवसेना उद्धव गुट का प्रदर्शन:अस्पताल में SDP, सोनोग्राफी मशीन और गौशाला भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

मंदसौर में शिवसेना उद्धव गुट का प्रदर्शन:अस्पताल में SDP, सोनोग्राफी मशीन और गौशाला भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

मंदसौर में बुधवार को शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला चिकित्सालय में एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) मशीन, सोनोग्राफी मशीन और स्थायी डॉक्टर की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में वर्षों से एसडीपी मशीन उपलब्ध नहीं है। कई बार सांसद, विधायक और प्रशासन को आवेदन देने के बावजूद अब तक व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल में इन सुविधाओं की है कमी
संगठन ने मांग की कि अस्पताल में तत्काल एसडीपी मशीन, सोनोग्राफी मशीन और स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इंदौर, उदयपुर और झालावाड़ जैसे शहरों में न जाना पड़े। गायों के चारा वाली भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग शिवसेना UBT ने सीतामऊ तहसील के ग्राम तीतरोद स्थित श्री वृंदावन धाम गौशाला समिति के आसपास गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है कि इस मामले में पहले भी ज्ञापन दिए गए थे और प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन दो साल बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। 10 दिन का अल्टीमेटम दिया शिवसेना UBT ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिला चिकित्सालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 24 मई तक गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है, अन्यथा मुख्यमंत्री निवास के पास शीतल दास बगिया में जल सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से केवल आश्वासन मिल रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। संगठन ने स्पष्ट किया कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *