नालंदा में मंगलवार की रात एक शख्स की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई। मृतक अफजल विगहा निवासी किशोर राम (45) है। किशोर राम एक हलवाई थे। अपने पीछे तीन बेटों, दो बेटियों और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक के चचेरे भाई शत्रुघ्न राम ने बताया कि किशोर राम मंगलवार की शाम माधोपुर बाजार गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो चिंता होने लगी। इसी बीच स्थानीय गश्ती पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति साइकिल समेत गिरा हुआ मिला। पुलिस ने इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी थाने के माध्यम से मिली। मामला चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।
चंडी थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती दल ने माधोपुर के पास व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ पाया था। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल परिजनों से आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में मंगलवार की रात एक शख्स की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई। मृतक अफजल विगहा निवासी किशोर राम (45) है। किशोर राम एक हलवाई थे। अपने पीछे तीन बेटों, दो बेटियों और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक के चचेरे भाई शत्रुघ्न राम ने बताया कि किशोर राम मंगलवार की शाम माधोपुर बाजार गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो चिंता होने लगी। इसी बीच स्थानीय गश्ती पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति साइकिल समेत गिरा हुआ मिला। पुलिस ने इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी थाने के माध्यम से मिली। मामला चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।
चंडी थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती दल ने माधोपुर के पास व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ पाया था। पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस फिलहाल परिजनों से आवेदन मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।


