बिहार सरकार की खेल मंत्री और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह नई दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, समर्पण तथा कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी प्रतिभाओं के चयन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है। इसका आयोजन खेल मंत्री के दादा और भारतीय निशानेबाजी के वरिष्ठ हस्ताक्षर, पूर्व राष्ट्रीय राइफल संघ अध्यक्ष कुमार सुरेंद्र सिंह की स्मृति में किया जाता है। देशभर से प्रतिभाशाली निशानेबाज इसमें भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। परफॉरमेंस के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय शूटिंग खेलों में इसका विशेष स्थान है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। मंत्री ने कुमार सुरेंद्र सिंह के योगदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कुमार सुरेंद्र सिंह ने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल संस्थाओं को मजबूत बनाने और शूटिंग खेलों के विकास में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर खेल और निशानेबाजी जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे। बिहार सरकार की खेल मंत्री और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह नई दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अनुशासन, समर्पण तथा कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय निशानेबाजी प्रतिभाओं के चयन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है। इसका आयोजन खेल मंत्री के दादा और भारतीय निशानेबाजी के वरिष्ठ हस्ताक्षर, पूर्व राष्ट्रीय राइफल संघ अध्यक्ष कुमार सुरेंद्र सिंह की स्मृति में किया जाता है। देशभर से प्रतिभाशाली निशानेबाज इसमें भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। परफॉरमेंस के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय शूटिंग खेलों में इसका विशेष स्थान है, क्योंकि यहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है। मंत्री ने कुमार सुरेंद्र सिंह के योगदान को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कुमार सुरेंद्र सिंह ने भारतीय निशानेबाजी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, खेल संस्थाओं को मजबूत बनाने और शूटिंग खेलों के विकास में उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। इस अवसर पर खेल और निशानेबाजी जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।


